Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

इंदौर पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्र : बोले हिन्दू समाज को एकजुट करने के लिए करेंगे पद यात्रा

बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेेंद् शास्त्री रविवार को इंदौर आए। उन्होंने विमानतल पर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि देश में हिन्दू समाज को एकजुट करने के लिए वे जल्दी ही पदयात्रा करेंगे,हालांकि उन्होंनेे यह खुलासा नहीं किया कि वे कब से और कहां से पदयात्रा शुरू करेेंगे।

वक्फ बोर्ड के जमीन विवाद के मामले में उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने देश में अति और अत्याचार मचा रखा है। अब वक्फ बोर्ड वालों की मनमानी नहीं चलेगी। विमानतल पर थोड़ी देर रुकने के बाद वे उज्जैन केे लिए रवाना हो गए। वहां वे बाबा महाकाल के दर्शन भी करेंगे।

विमानतल पर उनकी आगवानी के लिए नगरीय प्रशासन मंत्री कैैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेेश मेंदोला व अन्य नेता पहुंचे थे। पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वे विमानतल से बाहर आए और मीडिया सेे संक्षिप्त चर्चा की और फिर उज्जैैन के लिए रवाना हो गए। उनके साथ कार में मंत्री विजयवर्गीय भी सवार थे।

Related posts

दिल्ली के बाद बेंगलुरु के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, गोल्डन टेंपल मामले में आया अपडेट

विक्रमोत्‍सव 2023-आदि विक्रमादित्‍य ने दर्शकों को दिखायी रहस्‍यमयी दुनिया

तिरुपति बालाजी मंदिर प्रसाद मामले में चार लोगो की गिरफ़्तारी : आज किया जाएगा कोर्ट में पेश

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page