Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

नकली बाबाओ को पर पाबंदी के लिए बने कानून , नकली बाबा लोगो को लूट रहे – मल्लिकार्जुन खरगे

दिल्ली | उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई घटना के बाद बुधवार को राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सत्संग करने वाले और आश्रम खोलकर लोगो को जुटाने वाले बाबाओ को लेकर बड़ा बयान दिया है |

 सभापति जगदीप धनखड़ ने हाथरस हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। पूरे सदन ने मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। धनखड़ ने कहा- ऐसे आयोजनों के लिए नियमावली बननी चाहिए। सांसदों से उन्होंने अपनी राय देने के लिए कहा।

नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- कई बाबा जेल में है। ऐसा कानून बनना चाहिए, जिससे अंध श्रद्धा पर रोक लगे। जो असली लोग है, उन्हें आने दो। जो नकली लोग हैं, वे आश्रम बनाकर लोगों को लूट रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे। मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में 2 घंटे15 मिनट की स्पीच दी थी। इसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मुंह झूठ का खून लग गया है। प्रधानमंत्री के भाषण के बाद लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

Related posts

छह दिनों के लद्दाख दौरे पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा 2024 में हम बीजेपी को हराएंगे

कौशल प्रदर्शनी स्किल का प्रदर्शन

इंदौर मेट्रो का पहला ट्रायल ,गाँधी नगर से सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर 3 तक ट्रायल रन

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment