Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागखेलमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

रग्बी फुटबाल एसोसिएशन: मध्य प्रदेश की विशेष साधारण सभा में राजेश सिंह कुशवाह प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित

उज्जैन || रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन  के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का चयन हो गया है संस्था द्वारा  मध्य प्रदेश की विशेष साधारण सभा का आयोजन उज्जैन स्थित  होटल अथर्व  में प्रदेश अध्यक्ष आनंद पंड्या की अध्यक्षता में किया गया जिसमें संपन्न निर्वाचन में राजेश सिंह कुशवाह को निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

यह जानकारी देते हुए रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन – मध्य प्रदेश के प्रदेश सचिव श्री अबरार एहमद शेख ने बताया कि विशेष आमसभा में रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन – मध्य प्रदेश की वर्ष भर की गतिविधियों के संबंध में एवं वर्ष भर में होने वाले विभिन्न सब जूनियर, जूनियर व सीनियर गर्ल्स एवं बॉयज चैंपियनशिप के आयोजनों के साथ अनेक महत्वपूर्ण विषयो पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए गए।


पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री आनंद पंड्या ने श्री कुशवाह के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन विभिन्न जिलों से उपस्थित पदाधिकारी एवं बोर्ड सदस्यों के करने पर श्री राजेश सिंह कुशवाह को प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। नव निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष का उपस्थित सदस्यों द्वारा स्वागत पुष्पगुच्छ एवं पुष्प माला पहनाकर बधाई दी गई। साधारण सभा को निवृत्तमान प्रदेश अध्यक्ष व नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ने संबोधित किया दोनों ने ही रग्बी को प्रदेश में उच्च शिखर पर पहुंचाने एवं खिलाड़ियों को और अधिक सुविधा उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया विशेष साधारण सभा में उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, खंडवा, बैतूल, रतलाम, नर्मदापुरम, देवास, शाजापुर, मंदसौर, खरगोन, सीहोर, रायसेन आदि जिलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे । सभा का संचालन प्रदेश सचिव अबरार एहमद शेख ने किया एवं आभार पंकज जैन ने व्यक्त किया

Related posts

यहाँ शादी में दुल्हे चूमती है पराई महिला तो दुल्हन को kiss करते है गैर मर्द : कैसी है ये परम्परा

21 सितम्बर को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी की शपथ: साथ में मंत्री भी लेगे शपथ

Jansamvad Express Digital

बुर्ज खलीफा की उचाई से कैसे दिखता है दुबई का नजारा : देख कर आपका दिल खुश हो जाएगा

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page