Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

371 दिनों के बाद स्पेस से लौटे अमेरिकी एस्ट्रोनॉट फ्रैंक रुबियो

वाशिंगटन | स्पेस पर 371 दिन बिताने के बाद अमेरिकी एस्ट्रोनॉट फ्रैंक रुबियो वापस धरती पर लौट आए हैं। उन्हें कजाकिस्तान के एक दूरदराज इलाके में सोयुज कैप्सूल से उतारा गया। उनके साथ रूसी अंतरिक्ष यात्री सर्गेई प्रोकोपीयेव और दिमित्री पेतेलिन भी स्पेस से वापस लौटे हैं।

रुबियो स्पेस पर सबसे लंबे समय तक रहने वाले अमेरिकी एस्ट्रोनॉट बन गए हैं। उन्होंने 11 सितंबर को यह रिकॉर्ड बनाया था। वे स्पेस में 371 दिन रहे। इससे पहले अमेरिका के एस्ट्रोनॉट मार्क वांडे हेई ने 355 दिन का रिकॉर्ड साल 2022 में बनाया था। हालांकि, अब तक स्पेस पर सबसे ज्यादा समय बिताने का रिकॉर्ड रूसी एस्ट्रोनॉट वलेरी पोलीयाकोव के नाम है, जिन्होंने 437 दिन बिताए थे।

फ्रैंक रुबियो को 180 दिन के लिए स्पेस मिशन पर भेजा गया था, लेकिन उनका स्पेसक्राफ्ट एक कबाड़ से टकरा गया। इससे यान काकूलिंग सिस्टम खराब हो गया। इसी वजह से अमेरिकी एस्ट्रोनॉट को ज्यादा दिनों तक रूकना पड़ा।

इस पूरे मामले पर रुबियो का कहना है कि अगर उन्हें पता होता कि उन्हें 1 साल तक स्पेस में रूकना पड़ जाएगा तो मिशन में कभी नहीं जाते।

Related posts

तेलंगाना सरकार ने किया 2 लाख रु तक किसानो का कर्ज माफ़ करने का एलान

Jansamvad Express Digital

आज ग्वालियर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,उज्जैन के विक्रम उध्योग्पुरी का करेंगे वर्चुअल लोकार्पण

Jansamvad Express Digital

आज से चेत्र नवरात्रि हुई आरम्भ : शक्तिपीठ नगरी उज्जैन के माता मंदिरो में भक्तो का ताँता लगना शुरू

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page