Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर संशय कायम : शिंदे और फडणवीस में किसे मिलेगी कमान अभी तय नहीं

पुणे || हालही में देश के दो राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए झारखण्ड में INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है जबकि महाराष्ट्र में एक बार फिर महायुती अपनी सरकार बनाने जा रही है , दोनों राज्यों के परिणाम आने के बाद झारखण्ड में तो सी एम पद की जिम्मेदारी हेमंत सोरेन ही संभालेंगे ये स्पष्ट हो गया है जबकि महाराष्ट्र में अभी तक कौन होगा मुख्यमंत्री इस बात का संसय बना हुआ है , शिवसेना शिंदे गुट एक बार फिर एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे है जबकि बीजेपी के कार्यकर्ताओ की और से इस बार देवेन्द्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की कमान सोपने की मांग कर रहे है |

आपको बता दे की  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने के 4 दिन बाद भी मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं हो सका। इसके लिए भाजपा आज यहां पर्यवेक्षक भेजेगी, जो विधायकों से रायशुमारी करके CM के नाम का ऐलान करेंगे।

उधर देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री बनाने के लिए संभाजी नगर यानी औरंगाबाद में बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने खून से लेटर लिखा है।

मंगलवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा दिया । शिंदे 28 जून 2022 से 26 नवंबर 2024 तक CM रहे हैं।

विधानसभा का कार्यकाल भी मंगलवार को ही खत्म हो गया। नए CM की शपथ होने तक शिंदे ही कार्यवाहक  मुख्यमंत्री  रहेंगे।

हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए मुख्यमंत्री के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम लगभग फाइनल हो चुका है। अगर ऐसा हुआ तो एकनाथ शिंदे और फडणवीस  ढाई ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री हो सकते है इसमें देखना होगा की अगर येफार्मूला भी चला तो पहले ढाई साल किसके होंगे |

फडणवीस के CM बनने पर नई सरकार में पहले की ही तरह दो डिप्टी CM होंगे। NCP की ओर से अजित पवार और शिवसेना की ओर से शिंदे किसी नए विधायक का नाम आगे कर सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, नई सरकार का एजेंडा तय करने के लिए तीनों दलों की एक कमेटी बनाई जा सकती है, जिसके मुखिया एकनाथ शिंदे हो सकते हैं।

Related posts

लोकसभा में संविधान पर चर्चा का दूसरा दिन : संसद में प्रियका का पहली बार में ही इंदिरा वाला वार

Jansamvad Express Digital

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का उज्जैन हेलीपेड पर हुआ आत्मीय स्वागत, शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम में होंगे शामिल

Jansamvad Express Digital

उज्जैन के सरकारी स्कुल में बच्चो से करवाई शोचालय साफ़ , विडिओ आया सामने

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment