Jan Samvad Express
Breaking News
इंदौर संभागधारमध्यप्रदेशराज्य

विमुक्ता शर्मा के हत्यारे को फांसी की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज एवं विप्र नारी संगठन ने ज्ञापन दिया

बदनावर। बीएम कॉलेज सिमरोल में पूर्व छात्र आशुतोष श्रीवास्तव द्वारा पेट्रोल डालकर 55 वर्षीय प्रिंसिपल विमुक्ता शर्मा को जिंदा जला दिया जिसके कारण महिला ने दम तोड़ दिया। इस घटनाक्रम को लेकर ब्राह्मण समाज, एवं विप्र नारी संगठन में कड़ा रोष है। एवं अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह परिहार को ज्ञापन सौंपा, एवं आपराधि आशुतोष श्रीवास्तव को फांसी देने की मांग की। एवं थाने के सामने जय श्री परशुराम के नारे लगाए।
ब्राह्मण समाज के सक्रिय सदस्य एवं पार्षद जितेंद्र शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण समाज हमेशा से ही सर्व समाज के लिए आवाज उठाता है। आज विमुक्ता शर्मा को जिंदा जला दिया गया यह कहीं ना कहीं सिस्टम की चूक है। पूर्व में भी शिक्षक द्वारा पुलिस थाने पर आवेदन दिया गया था आपराधिक प्रवृत्ति के लड़के श्रीवास्तव पर कोई कार्यवाही नहीं हुई नतीजा यह हुआ की शिक्षिका को अपनी जान गवाना पड़ी ऐसे लोगों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए। ओके जानकारी मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र अग्निहोत्री ने दी।

विप्र नारी संगठन की जिला अध्यक्ष स्मिता शर्मा ने कहा कि दर्दनाक हत्या का सिलसिला नया नहीं है। इसके पहले भी महिलाए एवं छोटी बच्चीयो पर इस प्रकार के रूह कपा देने वाले जघन्य अपराध होते आए हैं। केवल मोमबत्ती लगाने से मृतक की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। शिक्षिका को जिंदा जलाने वाले अपराधी को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए, ताकि कोई भी इस प्रकार का जघन्य अपराध करने की ना सोचे। यदि गुरु अपने बच्चों को नहीं डाटेंगे तो बच्चा आगे कैसे बढ़ेगा कैसे शिक्षा ग्रहण करेगा। यदि इसी प्रकार से घटनाएं होती रही तो शिक्षक शिक्षिकाएं बच्चों को सुधारने का साहस नहीं करेंगे।

इस मौके पर ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष दीपक द्विवेदी, पुर्व अध्यक्ष पंकज शर्मा, प्रजेंद्र भट्ट,पंकज पंड्या, प्रदीप पांडे, अमित पंडित, नितिन शर्मा, विनोद शर्मा, यतेंद्र शर्मा, मुकेश पाठक, अरुण तारे, गिरधारी लाल शर्मा, भेरुलाल शर्मा, अशोक शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, राजेश लिटोरिया, एमपी भारद्वाज, कपिल परसाई, धर्मेंद्र अग्निहोत्री, वीप्र नारी संगठन की जिला स्मिता शर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष प्रियंका शर्मा, सीमा रावल, वंदना शर्मा, स्मिता शर्मा, जय श्री भट्ट, दीपा शर्मा, मंजु ओझा, नेहा शर्मा, शर्मिला शर्मा, शिवानी अग्निहोत्री, मंजू लिटोरिया, रेखा शर्मा, आदि उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन जितेंद्र शर्मा ने किया।

Related posts

हरदा हादसे में घायल लोगो से मिले मुख्यमंत्री मोहन यादव

jansamvadexpress

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर राजस्थान में केस:धर्मसभा में कहा था- कुम्भलगढ़ में हरे झंडे हटाकर भगवा लहराओ; SP बोले- बयान भड़काऊ

jansamvadexpress

उज्जैन में मोरारी बापू ने मणिपुर की घटना पर दुःख जताया, महाकाल मंदिर में वीआईपी कल्चर ख़त्म करने की बात कही

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token