Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागधारमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन से बदनावर फोरलेन का हुआ लोकार्पण : सीएम मोहन यादव और केन्द्रीय मंत्री गडकरी हुए शामिल

धार/उज्जैन  || मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और   केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने  गुरुवार को उज्जैन से बदनावर तक बने फोरलेन मार्ग का लोकार्पण किया । लोकार्पण कार्यक्रम के बाद दोनों नेता उज्जैन के लिए रवाना होंगे  करीब  1:35 बजे वे उज्जैन पुलिस लाइन हेलीपैड पर पहुंचेंगे। दोपहर 2:00 बजे भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे।

शाम 4:00 बजे वे पुनः पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचकर वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा पीथमपुर, धार के लिए रवाना होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव भी उनके साथ रहेंगे।

1352 करोड़ रुपए की लागत से बना हाईवे

भारतमाला परियोजना के तहत तैयार किए गए इस फोरलेन मार्ग का मुख्य कार्यक्रम बदनावर के ग्राम खेड़ा में होगा। लगभग 1352 करोड़ रुपए की लागत से 69.1 किलोमीटर लंबे बड़नगर-बदनावर हाईवे का निर्माण किया गया है।

हाईब्रिड एन्युइटी मॉडल पर आधारित यह सड़क भारतीय सुरक्षा मानकों के अनुरूप बनाई गई है। इस पर हल्के वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहन 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकेंगे। भविष्य में यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए इस मार्ग की प्रत्येक लेन को 9 मीटर चौड़ा बनाया गया है।

Related posts

नेपाल की यात्रा पर CJI BR गवई, न्यायिक संबंध मजबूत करने पर दिया जोर

Jansamvad Express Digital

मारवाड़ी रंगरेज प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ संपन्न, जमजम इलेवन ने जीता फाइनल

Jansamvad Express Digital

रूसी राइफल्स में देरी की वजह से भारत ने अमेरिका को 73 हजार अमेरिकी राइफल्स का ऑर्डर दिया :₹837 करोड़ में डील हुई; 2019 में 647 करोड़ में 72,400 राइफल्स मंगाई थीं

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page