Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

Operation Sindoor: आज 11 बजे होगी सर्वदलीय बैठक;ऑल पार्टी मीटिंग में जवाबी कार्रवाई और भविष्य की रणनीति बताएगी केंद्र सरकार

सरकार ने बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान विपक्ष के नेताओं को जवाबी कार्रवाई और भविष्य की तैयारियों की जानकारी दी जाएगी।

नई दिल्ली || भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत महज 25 मिनट में सटीक हमला करते हुए आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालयों समेत आतंकी प्रशिक्षण के नौ मरकजों को खाक में मिला दिया। हमले के बाद सरकार ने आज सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान विपक्ष के नेताओं को जवाबी कार्रवाई और भविष्य की तैयारियों की जानकारी दी जाएगी।

संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में ऑल पार्टी मीटिंग में ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी जाएगी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद यह दूसरी सर्वदलीय बैठक है।

इससे पहले 24 अप्रैल को पार्लियामेंट एनेक्सी में 2 घंटे तक सर्वदलीय बैठक हुई थी। इसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की थी। अमित शाह, एस जयशंकर, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी समेत कई नेता इसमें शामिल हुए थे।

भारतीय सेना ने 6-7 मई की रात पाकिस्तान और पीओके, यानी पाक अधिकृत कश्मीर के भीतर एयर स्ट्राइक की। 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। इसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’नाम दिया गया।

पिछली बैठक में सरकार ने माना था- पहलगाम हमले में सुरक्षा में चूक हुई 13 दिन पहले हुई सर्वदलीय बैठक में केंद्र सरकार ने माना था कि पहलगाम हमले में सुरक्षा में चूक हुई है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया था कि आईबी और गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने मीटिंग में विपक्षी नेताओं को सुरक्षा में हुई चूक के बारे में जानकारी दी।

वहीं, विपक्ष ने कहा कि वे सरकार के साथ हैं। विपक्षी सांसदों ने आतंकी कैंपों को नष्ट करने की मांग की। कहा कि सरकार आतंक के खिलाफ कड़े कदम उठाए। बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा- हर एक्शन पर हमारा सरकार को पूरा सपोर्ट है। सर्वदलीय बैठक दो घंटे चली थी।

Related posts

इंदौर की होनहार बेटी तनिष्का ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात …..मोदी ने पूछा डिजिटल फील्ड में क्या करती हो? जवाब दिया-अर्ली कोडर का खिताब जीत चुकी हूं

आज उज्जैन आएँगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह : महू में आयोजित कार्यक्रम में बोले सुरक्षा के मामले में भारत बहुत भाग्यशाली देश नहीं

Jansamvad Express Digital

864 करोड़ की लागत से उज्जैन में होगा 29 किलोमीटर लम्बे घाटो का निर्माण : आज सीएम करेंगे योजना का भूमिपूजन

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page