SOG की जांच में बड़ा खुलासा: 600 नंबर के सवाल हुए मैच
राजस्थान SOG के एडिशनल डायरेक्टर जनरल (ADG) विशाल बंसल के मुताबिक, परीक्षा से 15 दिन से लेकर एक महीने पहले छात्रों के बीच लगभग 150 पन्नों का एक पीडीएफ (गेस पेपर) सर्कुलेट हो रहा था। इस गेस पेपर में कुल 410 प्रश्न शामिल थे, जिनमें से 120 से अधिक सवाल नीट परीक्षा के केमिस्ट्री और बायोलॉजी सेक्शन से हूबहू मेल खा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीट यूजी के कुल 720 अंकों में से लगभग 600 अंकों के सवाल इस क्वेश्चन बैंक से मैच कर रहे थे, जिसने परीक्षा की शुचिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।
22 लाख से अधिक छात्र होंगे प्रभावित, NTA दोबारा कराएगा परीक्षा
इस साल देशभर में 22 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने नीट यूजी 2026 की परीक्षा दी थी। परीक्षा रद्द होने के बाद अब एनटीए (NTA) द्वारा पुनर्परीक्षा (Re-NEET 2026) का आयोजन किया जाएगा।
छात्रों के लिए जरूरी राहत की बातें:
-
- कोई नया रजिस्ट्रेशन नहीं: छात्रों को दोबारा परीक्षा के लिए कोई नया आवेदन नहीं करना होगा।
- अतिरिक्त फीस नहीं: री-एग्जाम के लिए अभ्यर्थियों से कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।
- पुराना डेटा रहेगा मान्य: मई 2026 के चक्र में उम्मीदवारों द्वारा चुने गए परीक्षा केंद्र और उनका रजिस्ट्रेशन डेटा ही मान्य रहेगा।
- फीस रिफंड: पूर्व में जमा की गई परीक्षा फीस भी नियमानुसार रिफंड की जाएगी।

