Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयअपराधराष्ट्रीय

सिंगरौली पुलिस की बड़ी सफलता: 36 घंटे में झारखंड से बरामद हुई 2 साल की बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली। बैढ़न बस स्टैंड से अपहृत 2 वर्षीय बच्ची मनीषा सिंह को सिंगरौली पुलिस ने 36 घंटे के भीतर झारखंड के लातेहार जिले से सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी विनोद महतो को भी गिरफ्तार किया गया।पीड़ित पिता अर्जुन सिंह निवासी नगौरा चटनिया टोला ने 16 मई को बैढ़न थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 मई की रात बस स्टैंड में सोते समय उसकी बच्ची गायब हो गई। थाना बैढ़न में अपराध क्रमांक 582/2026 धारा 137(2) बीएनएस दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन में एसआईटी गठित की गई। 150 पुलिसकर्मियों की 10 टीमें लगाई गईं। बैढ़न के 200 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। बच्ची के फोटो सोशल मीडिया और सार्वजनिक स्थानों पर जारी कर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया।सीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना से पता चला कि आरोपी बच्ची को लेकर नौगढ़ गया।

वहां से जानकारी मिली कि आरोपी विनोद महतो झारखंड के लातेहार जिले के मासीआतो गांव का निवासी है। पुलिस की दो टीमें वहां पहुंचीं और बच्ची को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।सिंगरौली पुलिस की इस कार्रवाई को “मुस्कान अभियान” के तहत महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Related posts

मध्यप्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत पर हार गए ये कद्दावर मंत्री

जम्मू कश्मीर में जल्द चुनाव की तारीखों का होगा एलान : आज चुनाव आयोग की टीम जम्मू कश्मीर में

अमिताभ बच्चन की पोती ने लगाई दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका , फेक न्यूज़ से जुड़ा मामला

Leave a Comment