Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsआगर-मालवाउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

अशोक कुमार मोदी बने अ.भा. जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव

बड़ोद (आगर-मालवा): आगर जिले के बड़ोद निवासी और वर्तमान मालवा प्रांत अध्यक्ष अशोक कुमार मोदी को वर्ष 2026-28 के लिए अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप फेडरेशन का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश कोठारी की सहमति से की गई है।
कार्यकाल की मुख्य उपलब्धियां
बड़ोद ग्रुप अध्यक्ष पंकज पिछोलिया ने बताया कि अशोक कुमार मोदी के नेतृत्व में मालवा प्रांत में कई ऐतिहासिक कार्य हुए:
  • श्री नागेश्वर महातीर्थ में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह।
  • मानव सेवा, जीव दया, स्वदेशी और नेत्रदान अभियान की शुरुआत।
  • मार्च में वरई ग्रैंड रिजॉर्ट में रिकॉर्डतोड़ ऐतिहासिक अधिवेशन का आयोजन।
नगर में हर्ष का माहौल
इस नियुक्ति से पूरे मालवा प्रांत और बड़ोद नगर में हर्ष की लहर है। राजेंद्र जैन, अजीत जैन, मुकेश चंद्र गोत्री और कमलेश नौलखा सहित बड़ोद ग्रुप के सभी सदस्यों ने इसे नगर के लिए गौरवपूर्ण बताया और अशोक मोदी को बधाई दी।

Related posts

रतलाम मेडिकल कॉलेज में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में छात्रा यु टर्न शिकायत ली वापस , आरोपी छात्र के विरुद्ध कालेज की अनुशासन कमेटी करेगी कार्रवाई

प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट से इतर लिकटेंस्टीन के राजकुमार प्रिंस एलोइस के साथ द्विपक्षीय बैठक की

Jansamvad Express Digital

यूपी , बिहार ,पशिम बंगाल,झारखण्ड ,असम सहित 8 राज्यों के मजदुर फंसे है उत्तरकाशी की टनल में , बचाव कार्य अभी भी जारी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page