Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsआगर-मालवाउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्य

अंजुमन कमेटी ने पेश की सामाजिक सरोकार की मिसाल, दो गरीब बेटियों की शादी में कराया सहभोज

बड़ोद (17 मई): नगर की अंजुमन कमेटी ने मानव सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की है। कमेटी ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए नगर निवासी कल्लू पठान की दो बेटियों, शबाना एवं महक, के विवाह अवसर पर सहभोज का आयोजन कराया।

नगरवासियों ने दिया नवविवाहित बेटियों को आशीर्वाद

इस कार्यक्रम में समाजजनों और नगरवासियों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। सभी ने नवविवाहित बेटियों को सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने अंजुमन कमेटी के इस सराहनीय कार्य की खुलकर प्रशंसा की। लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना मजबूत होती है।

जरूरतमंदों की सहायता करना हमारा मुख्य उद्देश्य: सदर

अंजुमन कमेटी के सदर अब्दुल रशीद ने इस मौके पर कहा, “जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना तथा समाज में सहयोग एवं एकता की भावना बनाए रखना हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य है।”

Related posts

सैलाना के छात्र कलेक्टर से मिलने के लिए पैदल निकले: विधायक कमलेश्वर डोडियार रहे मोजूद

Jansamvad Express Digital

डॉ अम्बेडकर के सम्मान में कांग्रेस का सम्मान मार्च : प्रदेश भर में कांग्रेस करेगी आज प्रदर्शन

Jansamvad Express Digital

पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया बने राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष

Leave a Comment