Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsभोपालभोपाल संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

 मध्यप्रदेश बना सुगम यातायात में देश का अग्रणी राज्य, लोकपथ ऐप पर मिलेगी बसों की समय-सारणी 

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश अब कनेक्टिविटी, मोबिलिटी और पर्यावरण संरक्षण के साथ सुगम यातायात सुविधा देने वाले देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है।

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सोच है कि प्रदेश के हर नागरिक को सस्ती, सुगम और सुरक्षित यात्रा मिले। इसी विजन के तहत प्रदेश में आज परिवहन सुविधा के क्षेत्र में स्वर्णिम दिन है।

CM की पहल पर यात्रियों को बड़ी सौगात

मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत चलाई जा रहीं सर्वसुविधायुक्त बसें प्रदेश के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात हैं। यह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जनकल्याणकारी सोच का परिणाम है।

लोकपथ ऐप पर CM की बस सेवा की पूरी जानकारी

उन्होंने बताया कि सड़कों के गड्ढों की शिकायत के लिए बनाया गया लोकपथ ऐप अब नागरिकों का स्मार्ट ट्रैवल पार्टनर बन गया है। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर अब इसी ऐप पर सुगम परिवहन सेवा की बसों की समय-सारणी भी उपलब्ध होगी।

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिली बड़ी राहत

इस दौरान उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने प्रदेश में जारी हाईवे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आग्रह पर शहपुरा टोल नाके को अस्थायी रूप से बंद करने की मंजूरी दे दी है।

Related posts

सेठी नगर में तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर खड़ी कार को मारी जोरदार टक्कर, घटना सीसीटीवी में कैद,घरेलू गैस पाइपलाइन टूटी

Jansamvad Express Digital

लोकसभा चुनाव की तेयारी शुरू प्रदेश के कलेक्टर तीन बेच में दिल्ली जाएँगे प्रशिक्षण लेने

Jansamvad Express Digital

भोपाल- 31वें आईईएस-डिजिआना इंटरप्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ शुरू

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment