Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैन संभागदेवासमध्यप्रदेशराज्य

डकाचिया में यादव अहीर समाज का 29 वाँ  सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ,55 जोड़ों का हुआ विवाह

भौरासा – ग्राम डकाचिया में हर साल की तरह इस साल भी यादव अहिर समाज के द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन दिनांक 03 मई 2023 बुधवार को सुबह 5:00 बजे से रखा गया जिसको लेकर पिछले कई दिनों से समिति बड़ी जोर शोर से तैयारी कर रही थी इसी के तहत ग्राम डकाचिया में 29 वी बार लगातार यादव अहीर समाज यादव समाज सामूहिक विवाह समिति के द्वारा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें 55 जोड़ो का भौरासा नगर परसाई महाराज व नगर परिषद अध्यक्ष संजय जोशी एवं पंडित संतोष शर्मा के द्वारा कराया गया जिसमें  वर वधुओं के द्वारा पंडितजी व समस्त मेहमानों को साक्षी मानकर शादी संपन्न कराई गई इस सम्मेलन में देवास, सोनकच्छ, टोंकखुर्द, भौरासा, कानकुण्ड, नांदेल, डकाचिया, पोलाय जागीर, शाजापुर, शुजालपुर, आष्टा, पिपलरावा, कमलापुर, हाटपिपलिया, नेवरी, चापड़ा, अमरपुरा, खटांबा, जामगोद सहित कई क्षेत्रों से दूल्हा दुल्हन पहुंचे थे साथ ही सम्मेलन में लगभग 10 से 15 हजार लोग पहुंचे जिसमें सम्मेलन समिति द्वारा
सम्मेलन मैं पहुंचे मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक सज्जनसिंह वर्मा की और से सम्मेलन समिति को 21 हजार रुपये नगद कन्यादान के रूप में दिए गए वही इस मंच से यहां मौजूद सभी जन समुदाय के साथ केंद्र सरकार से आग्रह किया कि यादव समाज के द्वारा की जा रही अहीर रेजिमेंट की मांग को मान कर नई रेजिमेंट बनाई जावे इनके अलावा हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी, देवास जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीलाबाई भेरूलाल अटारिया, देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, सोनकच्छ क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा, सोनकच्छ जनपद अध्यक्ष सूरजसिंह ठाकुर, भाजपा नेता चंद्रशेखर मालवीय, मनीष सोलंकी, सोनकच्छ मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मोडरिया, भोरासा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव सहित कई अतिथि पहुंचे व वर वधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया इन सभी अतिथियों का सम्मेलन समिति अध्यक्ष भीमसिंह यादव के द्वारा पुष्पमाला पहना कर व दुपट्टा डालकर स्वागत किया गया ।

Related posts

उज्जैन को मिला स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 अंतर्गत 3 से 10 लाख जनसंख्या श्रेणी में सुपर स्वच्छता लीग का प्रथम पुरस्कार

Jansamvad Express Digital

फिर उठी रावण दहन की मांग: अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने की बैठक

शहरवासियों को महाकाल मंदिर में आधारकार्ड दिखाकर अलग द्वार से प्रवेश करने के निर्णय का संत अवधेश पूरी ने किया स्वागत

Leave a Comment