Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्य

आज इंदौर में प्रदीप मिश्रा की कथा का आयोजन , इंदौर आने वाले ट्राफिक से बचने के लिए समझे रूट

इंदौर | मध्यप्रदेश के प्रख्यात  कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) की  शिवचर्चा कथा का 1 दिवसीय आयोजन सोमवार को प्रेमबंधन गार्डन कनाड़िया रोड पर होगा । पं.प्रदीप  मिश्रा सुबह 9.15 बजे इंदौर पहुंचेंगे। श्री गीता रामेश्वर ट्रस्ट के संयोजक पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने बताया कि पं. मिश्रा कथास्थल पर दोपहर 1 से 4 बजे तक शिव चर्चा करेंगे।

उधर, कथास्थल के आसपास ट्रैफिक दबाव को देखते हुए बंगाली व बायपास क्षेत्र के कुछ स्कूलों ने सोमवार को छुट्‌टी घोषित कर दी है, तो कुछ स्कूलों में ऑनलाइन क्लास लगेगी। एसीपी ट्रैफिक मनोज खत्री के मुताबिक दिनभर कथास्थल पहुंच मार्ग पर सभी तरह के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

कथा के चलते आने वाली भीड़ को देखते हुए आज  पार्किंग व्यवस्था ऐसी रहेगी

– देवास और एबी रोड बायपास पर स्थित कॉलोनियों की ओर से आने वाले श्रद्धालु सभी वाहन एकान्या महाविद्यालय के पास स्थित ओम मंगल गार्डन, गैस गोदाम व डीमार्ट के मैदान में खड़े कर सकेंगे।

– खंडवा रोड और कनाड़िया ग्राम की ओर से आने वाले श्रद्धालु सभी वाहन भूरी टेकरी सीमेंट रोड व मानवता नगर खेल मैदान सीमेंट रोड पर पार्क कर सकेंगे।

यह होगा रूट डायवर्शन : बायपास क्षेत्र की सभी कॉलोनियों के रहवासी अंडरपास से निपानिया होते हुए शहर में आ सकेंगे

इंदौर शहर से बाहर कुछ  इस तरह जा सकेंगे

– इंदौर के बंगाली चौराहा से कनाड़िया अंडरपास (बायपास) की ओर जाने वाले वाहन पीपल्याहाना चौराहा, जेएमबी चौराहा, स्कीम 140 चौराहा से होकर जा सकेंगे। बंगाली चौराहा से खजराना, रोबोट चौराहा होते हुए रेडिसन चौराहा से भी शहर के बाहर जा सकेंगे।

– भोपाल, देवास की ओर से इंदौर में  आने वाले वाहन मांगलिया टोल टैक्स से होकर शहर में प्रवेश कर सकेंगे।

-इंदौर  बायपास स्थित कॉलोनियों के रहवासी ग्रैंड शेरेटन होटल के पास स्थित अंडरपास का प्रयोग कर गोल्डन लीफ होटल निपानिया की ओर से शहर में प्रवेश कर सकेंगे।

यात्री बसों के लिए रूट कुछ इस तरह रहेगा  बंगाली चौराहा से कनाड़िया अंडरपास तक जाने वाली सभी बसें प्रतिबंधित रहेंगी। सभी बसें देवगुराड़िया चौराहे से और मांगलिया टोल की ओर से शहर में आ सकेंगी।

अगर आप कथा स्थल जाना चाहते है तो कथा स्थल  तक आने के लिए ये रहेगा ट्रैफिक प्लान

– कनाड़िया वाले बिचौली तरफ से आएं

– ग्राम कनाड़िया की ओर से शहर में आने वाले समस्त वाहन कनाड़िया अंडरपास के बायीं ओर से सर्विस रोड का प्रयोग कर बिचौली मर्दाना अंडरपास से शहर में प्रवेश कर सकेंगे

– कार्यक्रम में शामिल होने वाले समस्त श्रद्धालु कथा स्थल प्रेम बंधन गार्डन कनाड़िया पहुंचने के लिए रेडिसन चौराहा, स्टार चौराहा, लाभगंगा चौराहा, बेस्ट प्राइस, डीपीएस अंडरपास से मुड़कर फीनिक्स मॉल के सामने से कनाड़िया अंडरपास होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकेंगे।

Related posts

भाजपा की टिपन पार्टी में घंटों बंद रही लाइट ,यूपी के सांसद सहित देवास भाजपा जिला अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद

लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा – सोनिया गाँधी

Jansamvad Express Digital

Miss World 2026: डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला बनी मिस वर्ल्ड 2026, वियतनाम में रचा इतिहास

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page