Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

कार्तिक चोक में दो परिवार में फटाखे चलाने से रोकने की बात पर हुआ विवाद , मारपीट हुई

उज्जैन | उज्जैन के कार्तिक चौक में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात पटाखे जलाने पर हुए विवाद में जमकर मारपीट हो गई। लात-घूंसे और पाइप चले। एक पक्ष के करीब छह लोगों को चोट आई है। बताया जा रहा है कि दोनों ही परिवार के लोगों में विवाद के बाद मारपीट की स्थिति बनी।

पुलिस ने कार्तिक चौक निवासी जोशी परिवार की रिपोर्ट पर वहीं रहने वाले बक्श सिंह के परिवार के 7 लोगों के खिलाफ बलवा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि जोशी परिवार से चंदन जोशी घर के बाहर पटाखे फोड़ रहा था। इस पर से बक्श सिंह और परम सिंह ने आपत्ति ली। कहा नहीं मानने पर वे अपने परिवार के महेंद्र सिंह, चतर सिंह, मोंटू, बलविंदर और अमन के साथ पाइप और डंडे लेकर आए और चंदन के साथ मारपीट करने लगे।

इस पर आवाज सुनकर जोशी परिवार के राधेशयाम, अनिल जोशी, अधिक नारायण, लक्ष्मी जोशी, प्रियंका जोशी भी बीच बचाव करने आ गए। दोनों पक्षों में छोटी सी बात पर हुई मारपीट के बाद जोशी परिवार के करीब छह लोग घायल हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related posts

नल- जल योजना के कार्यों में लेतलाली को लेकर एसडीएम साहू ने किया निरीक्षण, जल्द कार्य को पूरा करने के दिए निर्देश।

Jansamvad Express Digital

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी जशोदा बेन पहुंची महाकाल दर्शन करने

Jansamvad Express Digital

इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने हुई सुनवाई: ई-रिक्शा पॉलिसी समेत कई सुझाव मिले; कोर्ट ने कहा- स्वच्छता की तरह पब्लिक अवेयरनेस कीजिए

Leave a Comment