Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

पन्नू हत्या की साजिश केस की जाँच नहीं हुई तो , भारत-अमेरिका रिश्तों के लिए खतरा बन सकता है पन्नू केस

अमेरिका में भारतवंशी सांसदों का कहना है कि अगर खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में जांच नहीं हुई तो भारत और अमेरिका के रिश्ते खतरे में आ सकते हैं।

एक जॉइंट स्टेटमेंट में पांच भारतवंशी सांसद एमी बेरा, प्रमिला जयपाल, रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति और श्री थानेदार ने शुक्रवार देर रात कहा, ‘यह बेहद गंभीर मामला है। भारत यह सुनिश्चित करे की ऐसा फिर कभी नहीं होगा। भारत ऐसी साजिश अमेरिकी जमीन पर दोबारा न करे और जांच में पूरा सहयोग करे।’

दरअसल, अमेरिकी सरकार ने आरोप लगाया था कि न्यूयॉर्क में पन्नू पर जानलेवा हमले की साजिश रची गई थी। इसमें भारत का हाथ था। इस साजिश को नाकाम कर दिया गया। हालांकि, यह नहीं बताया गया कि हमला किस दिन होने वाला था। जून 2023 में PM मोदी के अमेरिका दौरे के बाद ही अमेरिकी अधिकारियों ने भारत के सामने यह मुद्दा उठाया था। इस बात का खुलासा 22 नवंबर 2023 को पब्लिश हुई फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में हुआ था।

वहीं, भारत सरकार ने इस पूरे मामले की जांच के लिए हाई लेवल कमेटी बनाई है। जांच के नतीजों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पन्नू के पास कनाडा और अमेरिका की नागरिकता है।

Related posts

मांझी ने नीतिस पर कसा तंज: आरजेडी बोली NDA गठबंधन में जल्द ही भगदड़ मचने वाला

jansamvadexpress

हमीदिया अस्पताल के कर्मचारी गए हड़ताल पर : सेलरी में देरी को लेकर कर रहे प्रदर्शन

jansamvadexpress

छुट्टियों के चलते महाकाल मंदिर में बड़ी भीड़ , मंदिर समिति को तीन दिन में करोडो की आवक

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token