Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष खरगे ने गृहमंत्री को लिखा पत्र , राहुल गाँधी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

नई दिल्ली | कांग्रेस नेता राहुल गाँधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हर दिन हो रहे हंगामे को देखते हुए कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष ने एक पत्र गृह मंत्री को लिखा है ,   असम में राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गृहमंत्री अमित शाह को दो पेज का पत्राचार किया  है। चिट्‌ठी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 18 जनवरी को असम में एंट्री के बाद 22 जनवरी तक राहुल की सुरक्षा में चूक की 5 घटनाओं का जिक्र है।

खड़गे ने गृहमंत्री से कहा- असम के मुख्यमंत्री और वहां के DGP को आप निर्देश दें ताकि कोई अनहोनी की स्थिति न बने। खड़गे का कहना है कि यात्रा के विरोध में भाजपा समर्थक राहुल के काफिले के बिल्कुल नजदीक पहुंच जा रहे हैं। ऐसे में राहुल को भी मजबूरन अपनी सुरक्षा को दरकिनार कर बाहर आना पड़ता है। राहुल को Z+ सिक्योरिटी मिलनी चाहिए।

खड़गे की चिट्‌ठी में 5 घटनाओं का जिक्र
1. असम में 18 जनवरी को पहले ही दिन पुलिस शिवसागर जिले के अमीगुरी में यात्रा को सुरक्षित रास्ता देने की बजाय भाजपा के पोस्टरों की सुरक्षा कर रही थी।
2. 19 जनवरी को लखीमपुर में भाजपा से जुड़े कुछ उपद्रवी यात्रा के बैनर-पोस्टर फाड़ते और उन्हें उखाड़ते हुए पकड़े गए थे।
3. सोनितपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के साथ धक्का-मुक्की की। जयराम रमेश की कार पर हमला हुआ। यहां के SP मुख्यमंत्री के भाई हैं।
4. इसी दिन सोनितपुर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के काफिले को रोकने की कोशिश की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने असम कांग्रेस प्रेसिडेंट भूपेन बोरा पर हमला किया।
5. 22 जनवरी को नगांव जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का काफिला रोका और उनके बेहद करीब आकर उनके लिए असुरक्षित माहौल बना दिया।

Related posts

 कांग्रेस का विधानसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव:​​​​​​​जीतू पटवारी के निलंबन के बाद एकजुट हुए कांग्रेस विधायक ; कमलनाथ बोले- भाजपा के लोग नहीं चाहते हम खुलासे करें

डॉ मोहन यादव बोले राहुल गाँधी जी मर्यादा में रहो : लाड़ली बहनों को मिलेगा 7 अगस्त को रक्षाबंधन गिफ्ट

युवा कांग्रेस ने भिंड MLA का पुतला जलाया:-पटवारी भर्ती परीक्षा घोटाले का आरोप, सरकार से जांच की मांग

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page