Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री मोहन यादव के गृह नगर से लेकर राजधानी तक कुत्तो का आतंक , भोपाल में 13 दिन दो बच्चो की मौत , पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने लिखा पत्र

भोपाल/उज्जैन  |  मध्यप्रदेश में आवारा मवेशियों को लेकर आम लोगो को आने वाली परेशानिया कम होने का नाम नहीं ले रही है , सडको पर गायो का डेरा हो या गली मोहल्लो में कुत्तो का आतंक आम लोग परेशान हो रहे है , जबकि नगर निगम की टीमे नाम मात्र की कार्रवाही कर वाह बाही लुटने का काम कर रही है |

मवेशियों को पकड़ने वाली टीम देती गाय मालिको को साथ 

नगर निगम उज्जैन की स्थिति तो ऐसी है की जब भी शहर में मवेशियों को पकड़ने के लिए निकलती है मवेशियों के मालिको को भी सुचना हो जाती है और वही निगम के अमले के आगे आगे चलने लगते है , असर यह होता है की निगम खाली हाथ लौटता है और मवेशी मालिक सडको पर बैठी गायो को गली मोहल्लो में भगा देते है | स्थिति जस के तस रह जाती है अगले दिन से फिर मवेशी सडको पर दिखने लगते है , ये हालत है मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के गृह नगर की निगम टीम की |

बात राजधानी की करे तो यह कुत्तो का आतंक 

राजधानी में स्ट्रीट डॉग्स का आतंक है। कुत्तों के काटने से 13 दिन में दो बच्चों की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 20 दिन में 500 से अधिक लोग कुत्तों का शिकार हो चुके हैं। आवारा कुत्तों के काटने के बढ़ते मामलों को लेकर एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सीएम डॉ. मोहन यादव को लेटर भी लिखा था। इसके बाद वे गुरुवार को नगर निगम के अफसरों के साथ मीटिंग करेंगी।

 

सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा, इस संबंध में भोपाल नगर निगम के अधिकारियों के साथ मैं बैठूंगी। इस विकराल समस्या का व्यावहारिक समाधान निकालने का प्रयास होगा।

 

जिला प्रशासन के अफसर भी साथ में रहेंगे
मीटिंग में जिला प्रशासन से एडीएम स्तर के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि बैठक में जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी शामिल होंगे।

सीएम डॉ. यादव को उमा ने यह लिखा था लेटर
भोपाल में स्ट्रीट डॉग्स के हमलों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने CM डॉ. मोहन यादव को बुधवार को लेटर लिखा था। इसमें उन्होंने पुरानी घटनाओं का जिक्र भी किया था। बता दें कि कुत्तों के काटने से 10 जनवरी को मिनाल रेसीडेंसी क्षेत्र स्थित पार्क के पास 7 महीने के मासूम केशव और 23 जनवरी की रात में 4 साल के सुलेमान की मौत हो गई थी।

मुख्यमंत्री के गृह नगर में भी नगर निगम नहीं दे रहा ध्यान 

इधर राजधानी के बाद उज्जैन की बात करे जो प्रदेश के मुखिया की गृह नगरी है यह भी श्वानो से आम लोग परेशान नजर आ रहे है हर रोज जिला अस्पताल में कुत्तो के  काटने के मामले पहुच रहे है . नगर निगम की टीम दिखावा मात्र कार्रवाही करती है , जबकि अधिक बार तो निगम की टीम जिस मोहल्ले से कुत्तो को पकडती है वह अगले दिन छोड़ जाती है

Related posts

ईरान ने बदला लेने की कसम खाई, यूएस-इजरायल बेस पर दागी मिसाइलें, बौखलाए ट्रंप बोले- US ऐसा जवाब देगा जो पहले नहीं देखा होगा

श्री डुण्डेश्वर महादेव देवनारायण महाराज मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का छटा दिवस

Jansamvad Express Digital

महाकाल मंदिर का लड्डू प्रसाद 100 प्रतिशत शुद्ध : लड्डू प्रसाद 13 तरह के टेस्ट में खरा उतरा

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page