Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

बॉटम लोडिंग टैंकरों से सप्लाई अनिवार्य होने से परेशान पम्प संचालक , आ सकती है कुछ दिन पेट्रोल डीजल की किल्लत

 भोपाल | मध्यप्रदेश की राजधानी  भोपाल शहर सहित प्रदेश के अन्य शहरो  में 1 अप्रैल से पंपों पर पेट्रोल डीजल की किल्लत हो सकती है। इंडियन ऑइल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम को पेट्रोल और डीजल सप्लाई करने वाले रिलायंस डिपो ने एनजीटी के आदेश का हवाला देकर 1 अप्रैल से मौजूदा टॉप लोडिंग यानी ऊपर से भरने वाले टैंकरों की बजाय बॉटम लोडिंग यानी नीचे से भरने वाले टैंकर से ही सप्लाई करने का फैसला लिया है।

पेट्रोल पंप डीलर्स के पास अभी बॉटम लोडिंग टैंकर नहीं हैं। नया टैंकर बनने में सात से आठ माह का समय लगेगा। पेट्रोल डीलर्स के अनुसार हमें 20 दिन पहले नए नियम की जानकारी दी गई। हालांकि भारत पेट्रोलियम के डिपो से अभी भी टॉप लोडिंग टैंकर से ही सप्लाई हो रही है। ऐसे में शहर के 170 पेट्रोल पंप में से केवल 45 में ही पेट्रोल मिल सकेगा।

बाहर से बुलवाना पड़ेगा

मध्य प्रदेश पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के स्टेट प्रेसिडेंट अजय सिंह ने कहा कि पेट्रोल और डीजल बाहर से बुलवाना पड़ेगा। ऐसी स्थिति में कई पंप संचालक सागर और इटारसी डिपो सहित अन्य शहरों से भी पेट्रोल डीजल बुलवाएंगे। इसमें 48 घंटे से 72 घंटे का समय लग सकता है। यानी पंपों पर एक-दो दिन के अंतर से पेट्रोल – डीजल मिलेगा।

एसोसिएशन के पदाधिकारी नकुल शर्मा ने कहा कि कंपनियां हमें कुछ और समय दे दें तो व्यवस्था बनाई जा सकती है।

Related posts

आज पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए मतदान

ग्राम पंचायत भीमाखेड़ा की सरपंच कौशल्याबाई निलम्बित

Jansamvad Express Digital

भोपाल में कल से यात्रियों के लिए दौड़ेंगी ई-बसें, 5 दिन तक होगा पैसेंजर ट्रायल

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page