Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

ट्रेनी डाक्टर से दुष्कर्म से पहले आरोपी ने देखी थी पोर्न : आज देश भर में डाक्टरों का प्रदर्शन

कोलकत्ता | पश्चिम बंगाल के कोलकत्ता शहर में एक अस्पताल की ट्रेनी डाक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किये जाने का मामला दिन पर दिन गरमाता जा रहा है , ट्रेनी डाक्टर की हत्या के मामले में आज देश भर में डाक्टर हड़ताल कर विरोध दर्ज करा रहे है | दरअसल कोलकत्ता के एक अस्पताल में ट्रेनी डाक्टर जिसकी उम्र  31 साल  थी वह घटना वाले दिन  रात को 2 बजे अपने 2 जूनियर्स के साथ डिनर करने के बाद हॉस्पिटल के सेमिनार हॉल गई थी। सुबह 6 बजे उसकी अर्धनग्न बॉडी मिली।

पुलिस ने बताया ट्रेनी डॉक्टर का रेप के बाद मर्डर किया गया। घटना सुबह 3 बजे से 6 बजे के बीच हुई। CCTV में आरोपी संजय 4 बजे सेमिनार हॉल में जाते दिखा।

अटॉप्सी रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेनी डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट, आंखों और मुंह से खून बह रहा था। चेहरे और नाखून पर चोट के निशान थे।उसके पेट, बाएं पैर, गर्दन, दाहिने हाथ और होठों पर भी चोट के निशान थे। उसकी गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई थी।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के सेक्शन 103 (1) हत्या और सेक्शन 64 (बलात्कार) के तहत केस दर्ज किया और माना कि यह रेप और हत्या का मामला है।

स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई गई है। हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने भी 3 मेंबर्स का जांच पैनल बनाया है।

घटना के बाद मेडिकल स्टूडेंट्स, भाजपा, कांग्रेस और वाम दलों ने अस्पताल के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने CBI जांच की मांग की है।

ट्रेनी डाक्टर की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

ट्रेनी डाक्टर की हत्या के मामल में आ रहे नए नए तथ्य

कोलकाता के अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी संजय ने 8 अगस्त की रात को वारदात से पहले शराब पी थी।

पुलिस ने कहा कि वारदात को अंजाम देने के बाद संजय अपने घर जाकर सो गया था। अगली सुबह जब वह उठा तो उसने सबसे पहले सबूत मिटाने के लिए अपने कपड़े धोए। पुलिस को उसके जूते पर खून के धब्बे भी मिले।

घटना वाली रात हॉस्पिटल में 4 डॉक्टर ड्यूटी पर थे। पुलिस ने सोमवार को इन सभी डॉक्टर्स को समन भी जारी किया है। RG कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉ. संदीप घोष ने सोमवार सुबह इस्तीफा दे दिया है।

प्रिंसिपल ने कहा- सोशल मीडिया पर मेरी बदनामी हो रही है। मृतक डॉक्टर मेरी बेटी जैसी थी। एक पेरेंट के तौर पर मैंने इस्तीफा दिया है। मैं नहीं चाहता कि भविष्य में किसी के साथ ऐसा हो।

ट्रेनी डाक्टर की हत्या के बाद सभी जूनियर डाक्टर कर रहे प्रदर्शन

आज देशभर के रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने ऐलान किया है कि आज यानी 12 अगस्त से पूरे देश में हड़ताल की जाएगी। डॉक्टरों की मांग है कि इस घटना की ट्रांसपेरेंट जांच की जाए।

 

घटना से सदमे में सौरव गांगुली

न्यूज एजेंसी के मुताबिक उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल और भारत को सुरक्षित माना जाता है और किसी एक घटना के आधार पर पूरी व्यवस्था पर कोई निर्णय नहीं दिया जाना चाहिए. गांगुली ने कहा, ‘यह एक जघन्य घटना है, ऐसे अपराध के लिए कोई माफी नहीं हो सकती. उन्होंने कहा कहा कि अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए.’

Related posts

ममता सरकार के खिलाफ फिर जूनियर डाक्टरों ने खोला मोर्चा : आज से डाक्टरों ने फिर काम किया बंद

Jansamvad Express Digital

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को हटवाने की तेयारी में विपक्ष : सपा राज्यसभा सांसद जया बच्चन से विवाद के बाद विपक्ष ने दिखाई ताकत

हादसे के बाद जागा प्रशासन: महाराजवाडा दिवार गिरने के बाद निगम ने हटाया अतिक्रमण

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page