Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

Hindenburg Research: हिंडनबर्ग रिसर्च के संस्थापक ने कंपनी बंद करने का किया ऐलान, लिखा आज वो दिन आ गया , जानें पोस्ट कर क्या बताया कारण

अडाणी समूह समेत कई सारी भारतीय संस्थाओं पर झूठे आरोप लगाकर सियासी भूचाल लाने वाली अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडबर्ग रिसर्च को बंद किया जा रहा है। इसका ऐलान इसके संस्थापक नैट एंडरसन ने खुद ही किया है। एंडरसन का कहना है कि जिस उद्देश्य से कंपनी को शुरूकिया गया था, उसके पूरा होने के बाद अब इसे बंद करने की योजना है। हिंडनबर्ग ने अपनी बेवसाइट के जरिए इसकी जानकारी दी है। इसके साथ ही एंडरसन ने अपने बयान में कहा कि ये एक दीर्घकालिक योजना का हिस्सा था। कंपनी बंद करने के लिए किसी प्रकार की धमकी या दबाव् नहीं है

बुधवार देर रात कंपनी के फाउंडर नाथन एंडरसन ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि कंपनी बंद करने का फैसला काफी बातचीत और सोच कर लिया है। हालांकि एंडरसन ने कंपनी बंद करने का कोई विशेष कारण नहीं बताया। हिंडनबर्ग रिसर्च की शुरुआत 2017 में हुई थी।

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्टों ने भारत के अडाणी ग्रुप और इकान इंटरप्राइजेज सहित कई कंपनियों को अरबों डॉलर का नुकसान पहुंचाया था। अगस्त 2024 में हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) चीफ माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच की अडाणी ग्रुप से जुड़ी ऑफशोर कंपनी में हिस्सेदारी है।

नाथन एंडरसन ने लिखा-

QuoteImageजैसा कि मैंने पिछले साल के अंत से ही अपने परिवार, दोस्तों और अपनी टीम के साथ शेयर किया। मैंने हिंडनबर्ग रिसर्च को भंग करने का निर्णय लिया है। प्लानिंग ये थी कि हम जिन विचारों पर काम कर रहे थे, उनके पूरे होते ही इसे बंद कर दिया जाएगा। और हाल ही में जिन पोंजी मामलों को हमने पूरा किया है  और नियामकों के साथ साझा कर रहे हैं, वह दिन आज ही है।QuoteImage
मैं एक अच्छा कर्मचारी था

हिंडनबर्ग रिसर्च के फाउंडर ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि अपनी लगभग सभी नौकरियों में मैं एक अच्छा कर्मचारी थी। लेकिन अधिकांशतःमुझे नजरअंदाज कर दिया जाता था। जब मैंने शुरुआत की थी तो मेरे पास कोई पैसा नहीं था – और गेट के बाहर तुरंत 3 मुकदमों को पकड़ने के बाद, मेरे पास तुरंत कोई पैसा नहीं था। यदि विश्व स्तरीय व्हिसलब्लोअर वकील ब्रायन वुड का समर्थन नहीं मिला होता, जिन्होंने मेरे वित्तीय संसाधनों की कमी के बावजूद मामलों को  आगे बढ़ाया, तो मैं शुरुआती स्तर पर ही विफल हो गया होता।

Related posts

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED ने किया गिरफ्तार , मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा चंपई सोरेन होंगे नए मुख्यमंत्री

ग्राम डकाच्या में रात्रि कालीन टूर्नामेंट का हुआ समापन डकाच्या व देवास के बीच हुआ फाइनल मुकाबला फाइनल मैच में देवास ने जीत की हासिल

रमजान में देव दर्शन करने आई BJP नेता नाजिया इलाही, बोलीं- ‘रमजान में पहले राम का नाम, फिर अजान…’

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page