Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

I.N.D.I.A गठबंधन में सीट बटवारा , यूपी दिल्ली गुजरात हरियाणा महाराष्ट्र और बिहार सीटो का हुआ बटवारा

दिल्ली | देश में होने वाले आम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने सहयोगी दलों यानी की गठबंधन की पार्टियों के साथ सीटो के बटवारे की शुरुवात कर दी है , गठबंधन में शामिल समाज वादी पार्टी के साथ कांग्रेस की बात उत्तर प्रदेश में बन गई है यह कांग्रेस और सपा के बिच सिंट बटवारा हो गया है , वही महाराष्ट्र में भी अगाडी दल के साथ सीट बटवारा हो चुका है , इसी के साथ  लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) में चंडीगढ़ और 4 राज्यों में सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय हो गया। दिल्ली में AAP 4 सीटों पर और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हरियाणा में कांग्रेस 9 और AAP एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। गुजरात में कांग्रेस 24 और आप 2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चंडीगढ़ की सीट कांग्रेस के खाते में गई है।

शनिवार 24 फरवरी को कांग्रेस की तरफ से मुकुल वासनिक और AAP की ओर से सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने सीट शेयरिंग की औपचारिक घोषणा की। गोवा की दोनों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस अपने कैंडिडेट उतारेगी। पंजाब के लिए गठबंधन पर बात नहीं बनी। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी वहां पर अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी।

इस बीच, कांग्रेस नेता जयराम नरेश ने कहा, ‘UP में गठबंधन का आधिकारिक ऐलान हो चुका है। इसे अंतिम रूप देने में वक्त लगा। आज आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस में भी गठबंधन को लेकर आधिकारिक ऐलान हो गया है।’

Related posts

इंदौर में दो दिवसी NRI समिट का आयोजन आज

Jansamvad Express Digital

RAW Chief रवि सिन्हा ने किये महाकाल दर्शन : भस्म आरती में हुए शामिल

Jansamvad Express Digital

कांग्रेस के स्टार प्रचारक की बिगड़ी तबियत , सभी रैली सभा के कार्यक्रम निरस्त

Leave a Comment