Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking NewsUncategorizedअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

instagram पर युवती की नाबालिग किशोर से दोस्ती: शारीरिक सम्बन्ध गर्भपात और फिर दर्ज करवाया मुकदमा

इंदौर | मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में  नाबालिग ने इंस्टाग्राम पर 20 साल की युवती से दोस्ती की। युवती गर्भवती हुई तो साथ रहने से मना कर दिया। बाद में दोनों साथ रहने लगे। नाबालिग ने खाने में गोली खिलाकर गर्भपात करवा दिया। इसके बाद युवती ने थाने पहुंच शिकायत दर्ज करवाई।

परदेशीपुरा थाना पुलिस ने 20 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर नाबालिग किशोर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया की उसकी आरोपी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता गर्भवती हो गई। पीड़िता की मां को पता चला तो उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने शादी के लिए आरोपी से कहा। तो उसने कहा कि वो अभी बालिग नहीं है, इसलिए शादी नहीं हो सकती।

दोनों ने खजराना गणेश मंदिर में शादी कर फोटो खींचकर घर वालों को भेज दी। ताकि उन्हें लगे की हमारी शादी हो गई है। उसके बाद आरोपी और पीड़िता साथ रहने लगे। आरोपी ने पीड़िता को खाने में गोली दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया।

इस पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। आरोपी पीड़िता को गाली देकर उसके साथ मारपीट कर घर से चला गया। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और आरोपी नाबालिग पर रेप का केस दर्ज कराया।

Related posts

सीमा पर संवाद की तैयारी, जवान सीखेंगे चीनी भाषा

नगर परिषद एवं मीडिया कर्मी उतरे रोड पर स्वच्छता के प्रति लोगों को रैली निकालकर जागरूक किया, नगर परिषद ने कहा सिंगल यूज प्लास्टिक एवं दुकान के सामने कचरा पाया जाने पर होगी सख्त कार्यवाही

Jansamvad Express Digital

जायसवाल समाज द्वारा जलोद खेता में शिवमन्दिर पर स्वर्ण कलश की होगी स्थापना 14 से 18 मई तक होगा आयोजन आयोजन को लेकर तैयारियां हुई शुरू

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment