Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

MDH मसाला कम्पनी के उज्जैन प्लांट का भूमिपूजन आज : रोजाना होगा 100 टन मसाला तैयार 800 लोगो मिलेगा रोजगार

उज्जैन | मध्यप्रदेश के  उज्जैन शहर को एक और बड़े उद्योग की सोगात मिलने जा रही है , बुधवार को उज्जैन के विक्रम नगर उद्योग पूरी में MDH मसाला कम्पनी के प्लांट की नीव रखा जाएगी , इस तरह  जल्द ही एक और बड़े उद्योग की शुरुआत होने जा रही है। बुधवार को सीएम मोहन यादव देश की दूसरी सबसे बड़ी मसाला कम्पनी MDH का वर्चुअली भूमि पूजन करेंगे। कार्यक्रम शहर के इंदौर रोड स्थित रुद्राक्ष होटल में सुबह 11 बजे  रखा गया है।

MDH कम्पनी के द्वारा तेयार किए जाने वाले मसाले दुनिया के कई  देशों में जाते है अब ये मसाले  उज्जैन के बनगे और इस तरह अब कई देशो में उज्जैन के बने  हुए मसाले महकेंगे। इसके लिए उज्जैन में जल्द ही 200 करोड़ रुपए का नया प्लांट MDH शुरू करने जा रहा है। बुधवार को भूमि पूजन होने क बाद करीब दो साल में प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा। MPIDC के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश राठौर ने बताया कि उज्जैन के विक्रम उद्योगपुरी में प्लांट का भूमि पूजन सीएम मोहन यादव रीवा से वर्चुअली करेंगे। MDH इससे पहले दिल्ली, गुरुग्राम, नागौर, सोजात, फरीदाबाद और कुंडली में अपना प्लांट लगा चुका है और अब उज्जैन में सातवां प्लांट डालेगा।

800 लोगो को रोजगार , 62 उत्पाद का निर्माण और  100 टन मसाला होगा रोजाना  तैयार

MDH भारत की दूसरी सबसे बड़ी मसाला कंपनी है, जो 62 उत्पाद को 10 ग्राम से 500 ग्राम तक के मसाले डिब्बे में पैक कर उपभोक्ता तक पहुंचाती है। डायरेक्टर राजेश राठौर ने बताया कि उज्जैन के प्लांट में धनिया, हल्दी, मिर्च और मिक्स मसाले का निर्माण होगा। कंपनी में राजगढ़ का धनिया सबसे ज्यादा उपयोग होगा। इससे यहां के किसानों को धनिये का उचित दाम भी मिल सकेगा। सबसे बड़ी बात उज्जैन में इस प्लांट से रोजाना 100 टन मसाला तैयार हो सकेगा। इससे 800 लोगों को रोजगार मिलेगा।

Related posts

128 दिन की नर्मदा परिक्रमा यात्रा कर लौटे नागर का नगर में हुआ स्वागत

राहुल गाँधी फिर पहुंचे मजदुर वर्ग के बीच , जारी किया दिल्ली के मजदूरो से चर्चा का विडिओ

Jansamvad Express Digital

आज से दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page