Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

NSUI मेडिकल विंग ने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में झंडा वंदन कर मनाया संगठन का स्थापना दिवस

भोपाल – भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने देशभर में आज स्थापना दिवस मनाया। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एनएसयूआई मेडिकल विंग ने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ संगठन का स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर एनएसयूआई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने झंडा वंदन कर विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। साथ ही दर्जनों छात्र छात्राओं को एनएसयूआई की सदस्यता ग्रहण करवाकर छात्र हित और देश हित में कार्य करने हेतु शपथ दिलवाई।

स्थापना दिवस के अवसर पर पोधा रोपण करते कार्यकर्ता

एनएसयूआई मेडिकल विंग के पूर्व प्रदेश संयोजक रवि परमार ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ( एनएसयूआई ) का गठन पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शिनी विश्वनेत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी द्वारा सन् 1970 में 09 अप्रैल को छात्र-छात्राओं को लोकतांत्रिक अधिकार दिये जाने हेतु किया गया था। इसके साथ ही एक पृथक संविधान तथा ध्वज को भी आकार दिया गया। ध्वज का प्रथम भाग पश्चिम बंगाल छात्र परिषद तथा दूसरा भाग केरल छात्र संगठन से लिया गया। प्रथम हिस्से में भारतीय तिरंगा और उसके सफेद हिस्से में तीन केसरिया सितारे और दूसरा हिस्सा आसमानी नीले रंग में मशाल है।

रवि परमार ने बताया कि एनएसयूआई के गठन के बाद से ही संगठन आज तक करोड़ों छात्र छात्राओं की ज्वलंत समस्याओं के लिये संघर्षशील एवं अपने निहित उद्देश्यों की प्राप्ती के लिये प्रयासरत रहा हैं। एनएसयूआई विश्व की सबसे बड़ी छात्र संगठन है जो छात्र हितों के लिए सदैव तत्पर रहती है। परमार की मौजूदगी में सैंकड़ों छात्रों ने संकल्प लिया कि वे भारतीय संविधान को बचाने के लिए हरसंभव कोशिश करेंगे।

एनएसयूआई के पूर्व महासचिव राजवीर सिंह ने इस दौरान कहा कि देश की मौजूदा परिस्थितियों में छात्रों के सामने गंभीर संकट है। छात्र रोजगार को लेकर चिंतित हैं। मोदी सरकार ने छात्रों के साथ सिर्फ छलावा किया है। रोजगार का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। ऐसे समय में हम छात्र ये संकल्प लेते हैं की इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। एनएसयूआई केंद्र और राज्य सरकार की ताबूत की आखिरी कील साबित होगी ।

इस मौके पर राजवीर सिंह अंकेश अहिरवार विराज यादव जितेंद्र विश्वकर्मा पर्व ठाकुर शिव दांगी डॉ रामबाबू नागर रितिक शर्मा आशीष कनोजिया, यामिर खान, हेमंत शर्मा, दिशा पंडागड़े,मिस्सबा खान, शैलेंद्र कवरेती कैलाश कवरेती नितेश विश्वकर्मा ईश्वर तोमर और सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Related posts

Gwalior Kissing Car Viral: 3400 किस से सजाई कार, 55 लाख व्यूज के बाद पुलिस ने पकड़ा, 5500 का जुर्माना

Jansamvad Express Digital

मनीष मल्होत्रा डिजाइन कर रहे एअर इंडिया स्टाफ की यूनिफॉर्म

Jansamvad Express Digital

21 नवम्बर को उज्जैन आएँगे मुख्यमंत्री डॉ यादव :मेडिकल कॉलेज  का करेंगे भूमिपूजन

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page