Jan Samvad Express Digital
Breaking News
अंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन के छात्र जयसिंह राठौर से मिलेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 28 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में कार्यक्रम

28 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में होंगे शामिल

उज्जैन। शहर के माधव नगर उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र जयसिंह राठौर ने उज्जैन का नाम रोशन किया है। उनका चयन 28 अगस्त 2026 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम के लिए हुआ है। कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू विद्यार्थियों से मुलाकात करेंगी।

जयसिंह राठौर ने राष्ट्रीय स्तर की नेशनल मीन्स कम मेरिट परीक्षा (NMMS) में जिला स्तर पर अव्वल रहते हुए सफलता हासिल की थी। उनकी इस उपलब्धि पर 29 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया गया था।

चार साल में मिलेगी 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति

नेशनल मीन्स कम मेरिट योजना के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत चयनित विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस तरह चार वर्षों में विद्यार्थी को कुल 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलती है।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम के लिए चयन होने पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती विभा शर्मा, विद्यालय स्टाफ और परिवारजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए जयसिंह को शुभकामनाएं दीं। यह जानकारी योजना अधिकारी श्रीमती संगीता श्रीवास्तव ने दी।

Related posts

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इंदौर 1 सीट के भाजपा प्रत्याशी के लिए कहा कलाकार खतरे में है , हमसे ज्यादा विवादित बयान दे रहे है

Jansamvad Express Digital

विधिक सेवा सप्ताह के आयोजन हेतु सीईओ जिला पंचायत नोडल अधिकारी नियुक्त

संसद के विशेष सत्र की शुरुवात आज आखरी भाषण पुरानी संसद में , 19 सितम्वर से नई संसद में होगा विशेष सत्र

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment