Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयज्योतिषराष्ट्रीय

इस साल का पहला सूर्यग्रहण 8 और 9 अप्रेल को , भारत में नहीं होगा इसका असर

नई दिल्ली |  वर्ष  2024 का प्रथम सूर्य ग्रहण 8 और 9  अप्रेल  के मध्य होगा। भारतीय समय के अनुसार रात्रि 10:10 बजे से प्रारंभ होकर मध्य रात्रि 1:24:05 बजे तक इसका असर दिखेगा । यह पूर्ण सूर्यग्रहण होगा। पूर्ण सूर्यग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना होती है। सूर्यग्रहण तब होता है, जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा होता है।

हालाकि  भारत के खगोल प्रेमियों को निराशा हाथ लगेगी, दरअसल ये सूर्य ग्रहण भारत में कहीं भी जगह पर दिखाई नहीं देगा। खगोलीय घटना के जानकारों ने  बताया कि चंद्रमा दीर्घवृत्ताकार कक्षा में पृथ्वी की परिक्रमा करता है, जिससे वह कभी पृथ्वी के पास की स्थिति में होता है तो कभी पृथ्वी से दूर। पूर्ण ग्रहण की स्थिति तब होती है, जब चंद्रमा पृथ्वी से पास की स्थिति में सूर्य तथा पृथ्वी के मध्य होता है। चंद्रमा पृथ्वी के पास होने के कारण उसका आकार तुलनात्मक रूप से बड़ा दिखाई देता है। इस कारण वह सूर्य को पूर्णरूप से ढंक लेता है तथा उस स्थान विशेष से हमें पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देता है।

पूर्ण सूर्यग्रहण का प्रारंभ 8 अप्रैल 2024 को भारतीय मानक समय के अनुसार रात्रि 10 बजकर 10 मिनिट पर  होगा। पूर्णता की स्थिति रात्रि 11 बजकर 47 मिनिट  पर होगी। इस समय सूर्य, पूर्णरूप से चंद्रमा द्वारा ढक लिया जाएगा। यह एक दुर्लभ नजारा होगा। पूर्णता की अवधि 4 मिनट 32 सेकंड तक रहेगी । मोक्ष की स्थिति 9 अप्रैल 2024 को मध्य रात्रि में 01 बजकर 24 मिनिट  बजे पर होगी। भारत में यह पूर्ण सूर्यग्रहण दृश्य नहीं होगा। यह पूर्ण सूर्यग्रहण पोलिनेशिया (हवाई द्वीप), उत्तरी एवं मध्य अमेरिका, ग्रीनलैंड व आइसलैंड में बहुत अच्छी प्रकार से देखा जा सकेगा।

Related posts

उत्तरकाशी टनल हादसा : टनल में फंसे मज़दूरों को निकालने के लिए क्या उपाय किए जा रहे हैं?

Jansamvad Express Digital

विक्रम उत्सव में हमारे राम का मंचन हुआ , फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने रावण की भूमिका निभाई

मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से गुरुवार रात को मौत

Leave a Comment