Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयव्यवसाय

एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 25 क्रू-मेंबर्स को बर्खास्त किया

टाटा ग्रुप की एयरलाइन एअर इंडिया एक्सप्रेस ने अचानक छुट्टी पर गए 200 से ज्यादा क्रू-मेंबर्स में से 25 को बर्खास्त कर दिया है। एयरलाइन ने बचे हुए कर्मचारियों से कहा कि आज शाम 4 बजे तक नौकरी पर लौट आएं। ऐसा न करने पर सबको निकाल दिया जाएगा।

ये सभी इम्पलॉई 7 मई की रात अचानक एक साथ छुट्टी पर चले गए थे। जिसकी वजह से एयरलाइन को 90 ये ज्यादा फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी थीं। आज भी कई उड़ानें कैंसिल की जाएंगीं।

टाटा ग्रुप की विस्तारा ने पिछले महीने 110 उड़ानें रद्द की थीं
टाटा ग्रुप की एक और एयरलाइन विस्तारा ने पिछले महीने 110 उड़ाने रद्द की थीं। वहीं, 160 से ज्यादा फ्लाइट लेट हुई थीं। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया था कि, ‘विस्तारा फिलहाल पायलटों की कमी से जूझ रही है। ऐसे में उड़ानों में कटौती करने का फैसला किया गया है। जब तक पायलट की कमी दूर नहीं हो जाती, तब तक लिमिटेड फ्लाइट्स ही ऑपरेट की जाएंगी। कैंसिल हुई फ्लाइट के यात्रियों को रिफंड भी देगी।’

Related posts

ईरान का इजराइल पर 300 मिसाइलों और ड्रोन से हमला

Jansamvad Express Digital

नजर हटी दुर्घटना घटी , कुली की सही समय पर यात्री पर गई नजर और बच गई जान ,नही तो आ गई थी मौत

फेमस डांस कोरियोग्राफर रमेश गोपी उर्फ़ रेमो ने किये महाकाल दर्शन

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page