Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर दौरे पर : आज दौरे का दूसरा दिन

नई दिल्ली ||  मोदी सरकार में  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज जम्मू और कश्मीर दौरे के दूसरे दिन LoC और कठुआ में BSF की चौकी पर जाएंगे। यहां वे मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था और हालात का जायजा लेंगे।

कठुआ में 23 मार्च से लगातार एंटी टेररिस्ट ऑपरेशन चल रहा है। इसमें अब तक 2 आतंकी मारे जा चुके हैं। इस ऑपरेशन में 4 पुलिसकर्मी शहीद भी हो गए थे। अमित शाह इन पुलिसकर्मियों के परिवारों से राजभवन में मिलेंगे और कुछ को नियुक्ति पत्र भी देंगे।

इससे पहले 6 अप्रैल (रविवार) को अपने दौरे के पहले दिन शाह ने BJP विधायकों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। यह बैठक करीब दो घंटे तक चली। इस दौरान गृह मंत्री ने कहा- जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा हमारी नीति का हिस्सा है और इसे उचित समय पर बहाल किया जाएगा।

उन्होंने विधायकों को बताया कि केंद्र सरकार सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर आतंकवाद और घुसपैठ को लेकर सख्त रणनीति बना रही है। शाह ने कहा-

QuoteImage

कुछ जिलों के ऊपरी इलाकों में आतंकियों की मौजूदगी को लेकर जो चिंता जताई जा रही है, उस पर जवाबी कार्रवाई तेजी से चल रही है। सुरक्षा बल लगातार काम कर रहे हैं। स्थिति पर जल्द ही काबू पा लिया जाएगा।

Related posts

महिला डॉक्टर की सुरखा से सवालो पर IMA ने कराया ऑनलाइन सर्वे आधे से ज्यादा महिला डाक्टर को नाईट शिफ्ट से लगता डर

नेतन्याहू ने हमास को मिटाने का मन बनाया :लड़ाकों को पकड़ने के लिए दुनियाभर में खुफिया एजेंसी को एक्टिवेट किया; 1 दिन टला सीजफायर

Jansamvad Express Digital

अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग आज : अखिलेश का आरोप अधिकारी चेक कर रहे आईडी

Leave a Comment