Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

घंटो परिवार के सदस्यों के लिए बिलखती रही बुजुर्ग , पुलिस के प्रयास से हुआ परिजन से मिलन

उज्जैन शहर में महाकाल मंदिर दर्शन करने आई एक बुजुर्ग महिला को परिवार से मिलवा दिया। महिला का रो-रो कर बुरा हाल था। इसी तरह महाराष्ट्र के एक अन्य श्रद्धालु भी परिवार से बिछड़ गए थे। पुलिस ने दोनों ही मामलों में तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को अपने परिजनों से मिलवाकर परिजन के सुपुर्द किया है।

थाना महाकाल पुलिस ने जबलपुर व महाराष्ट्र से महाकाल मंदिर दर्शन करने आए गुम हुए दो दर्शनार्थियों के परिजनों को खोजकर उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया है। ख़ास बात ये की दोनो श्रद्धालु बुजुर्ग थे और परिवार के मोबाइल नंबर पता कुछ नहीं बता पा रहे थे। सीएसपी ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया की बड़ी संख्या में भक्त महाकाल मंदिर सहित अन्य अन्य मंदिरों के दर्शन के लिए पहुंचते है। ऐसे में बुजुर्ग, बच्चे या मानसिक रूप से कमजोर लोगों के जेब में पता मोबाइल नंबर लिख कर रखना चाहिए, हालाँकि महाकाल थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों बुजुर्ग अपने परिजनों से मिलवा दिया है।

Related posts

एक्शन में मोहन सरकार: पेपर लीक मामलो को देखते हुए नया कानून बनाने की तेयारी

Jansamvad Express Digital

सिन्धी समाज के अध्यक्ष मोहन वासवानी की होटल पर चला नगर निगम का हथोड़ा

अमेरिका प्रेस क्लब में राहुल गाँधी की चर्चा : मंगलवार को अमेरिका में राहुल के दौरे का आखरी दिन मोदी पर साधा निशाना

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment