Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

चुनावो की तारीख का एलान होने के साथ ही राजनीतिक दल प्रत्याशी चयन में जुटे : 20 अक्टुम्बर तक जारी होगी कांग्रेस की पहली सूचि

मुंबई | देश के दो राज्यों में विधानसभा  चुनाव की तारीखों का एलान हो चूका है हरियाणा और महाराष्ट्र में  आचार संहिता लागू हो गई है वही तारीखों का भी एलान हो चूका है हरियाणा में दो चरण तो महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव संपन्न होंगे |

इसी के साथ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट 20 अक्टूबर को जारी होगी। पार्टी की महाराष्ट्र चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के हिमाचल भवन में बैठक की ।|

विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा, ’20 अक्टूबर को हमारी एक और बैठक होगी। जिसके बाद उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।

उधर भाजपा ने भी दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक की और पार्टी उम्मीदवारों पर चर्चा की। भाजपा सूत्रों ने कहा कि करीब 100 से अधिक सीटों पर चर्चा हुई है। कैंडीडेट के नामों का ऐलान अगले सात दिन में किया जा सकता है।

चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का ऐलान किया। महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर सिंगल फेज में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव परिणाम  23 नवंबर को आएगा। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म होगा।

Related posts

RSS प्रमुख डाक्टर मोहन भागवत बोले पूरी दुनिया हमारा परिवार

कांग्रेस प्रत्याशी की नामांकन रैली और आमसभा

मोहन सरकार के मंत्री करेंगे सावन के पहले सोमवार पर बाबा की पालकी का पूजन

Leave a Comment