Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

दो दिन में इस्तीफा देंगे केजरीवाल : पार्टी कार्यलय पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए किया एलान

दिल्ली | शराब घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर बाहर आए अरविन्द केजरीवाल ने रविवार को पार्टी कार्यलय पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए अपने इस्तीफे का एलान कर दिया है | अरविन्द केजरीवाल आगामी दो दिन में दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने जा रहे है , केजरीवाल ने इस बात का सार्वजनिक रूप से एलान कर दिया है |

रविवार को पार्टी कार्यलय पर केजरीवाल कार्यकर्ताओ को संबोधित कर रहे थे इस दोरान भावुक रूप से कहा की जब तक मेरे ऊपर लगे आरोप से में दोष मुक्त नहीं हो जाता या जनता हमें पुन चुन नहीं लेती तब तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूँगा |

इसी के साथ केजरीवाल ने कहा की मेरे साथ मनीष सिसोदिया भी किसी पद पर नहीं रहेंगे , केजरीवाल ने कहा की दो दिन में विधायक दल की बैठक होगी और नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान किया जाएगा , इसी के साथ केजरीवाल ने कहा की फ़रवरी में चुनाव होना है में चुनाव आयोग से मांग करता हूँ की दिल्ली के चुनाव भी महाराष्ट्र के साथ नवम्बर में कराए जाए |

 

Related posts

फैक्ट्री में आग लगने से आठ श्रमिकों की मौत

Jansamvad Express Digital

जबलपुर में बनेगा टेक्सटाइल का अत्याधुनिक स्किल डेवलपमेंट सेंटर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राजस्थान उपचुनावः खींवसर में सबसे ज्यादा वोटिंग, नरेश मीणा के थप्पड़ से गरमाया माहौल, अब रिजल्ट का इंतजार

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment