Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

नगर भोज में उमड़ा जन सैलाब ,श्री लवखेड़ी हनुमान मंदिर में हुआ भव्य नगर भोज का आयोजन

,

घट्टिया- उज्जैन जिले की घट्टिया में स्थित श्री लवखेड़ी हनुमान मंदिर पर भाजपा के अनुसूचित जाती मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री प्रताप करोसिया के नेतृत्व में नगर भोज का आयोजन और भव्य सुमधुर भजन-कीर्तन का आयोजन मंदिर पर रखा गया। जहां हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने आयोजन स्थल पहुंचकर बाबा की प्रसादी का लाभ लिया‌। 

इस दौरान इंदौर से भी 150 चौपहिया वाहनों के काफिले के माध्यम से बाबा के दरबार में भक्त पहुंचे और प्रसादी का लाभ लिया। आयोजन की ख़ास बात यह थी की सुबह 9 बजे से शुरू हुआ यह आयोजन देर रात तक चलता रहेगा।

 घट्टिया विधानसभा में श्री लवखेड़ी सरकार के नाम से प्रसिद्ध हनुमान जी मंदिर स्थित है। जहां कोई भी कार्य हो उसे शुरू करने से पूर्व यहां की जनता बाबा के दरबार में अर्जी लगाती है, मंदिर पर साल भर अलग- अलग प्रकार के आयोजन होते रहते है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाती मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री प्रताप करोसिया द्वारा विधानसभा के निवासी भक्तों के लिए नगर भोज का आयोजन कराया गया। जहां घट्टिया,घोंसला, बिछड़ौद, जलवा, झीतरखेड़ी सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के ग्रामीणजन हजारों की संख्या में बाबा के दरबार पहुंचे, 

साथ ही भोजन प्रसादी का लाभ लिया। वहीं दूसरी और इंदौर से भी करीब 150 चौपहिया वाहनों का काफिला अल सुबह घट्टिया स्थित श्री लवखेड़ी हनुमान मंदिर परिसर पहुंचा, जहां बाबा के दरबार में कंचन सोनी, सन्नी कर्फी इंदौरी लक्खा आदि भजन गायकों ने अपने मुखारविंद से सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान वरिष्ठ नेता सत्यनारायण जटिया, सांसद अनिल फिरोजिया, जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला, मंडल अध्यक्ष विश्रामसिंह कराड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन सांखला, सुभाष धोलपुरे, महेश तोमर, लेखराज नरवले, तोनी सिरेसिया, राजेश करोसिया, चंचल सोलंकी, चंद्रशेखर आज़ाद डिफेंस एकेडमी सदस्यों सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान चर्चा करते हुए प्रताप करोसिया ने बताया की यहां धार्मिक आयोजन विधानसभा क्षेत्र के रहवासियों हेतु किया गया है, ताकि बाबा का लाभ जन- जन तक पहुंचे। सुबह से शाम तक यहां नगर भोज चलता रहेगा। जहां धर्मप्राण जनता इसका लाभ ले रही है। प्रताप करोसिया ने पिछले चुनाव में विधानसभा हेतु दावेदारी की थी जहां इस बार भी पुनः वह घट्टिया विधानसभा से दावेदारी कर रहे है।

Related posts

LPG संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन:सदनों:में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस दिया

तेलंगाना मिनिस्टर मल्ला रेड्डी ने रणबीर की फिल्म प्रमोशन के दोरान दिया विवादित बयान कहा मुंबई पुरानी हो गई अब हैदराबाद की तरफ रुख होगा

Jansamvad Express Digital

आदिवासी युवक के साथ की गई बदसलूकी के खिलाफ एनएसयूआई ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का पुतला फूंका

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page