Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

नोकरी पेशे या उद्यमी क्षेत्र में महिलाओ का प्रतिशत बड़ा तो देश में हो जाएगी हीरे की तंगी

ढोलकिया ने कहा कि अभी देश में 10 से 15 प्रतिशत महिलाएं नौकरी पेशा या उद्यमी है। जब यह आंकड़ा 60 से 70 प्रतिशत तक हो जाएगा तो देश में हीरे की तंगी हो जाएगी,क्योकि महिलाएं हीरे को बहुत पसंद करती है।

देश के सूरत का बड़े हीरा कारोबारी समूह हमेशा अपने कर्मचारियों को फ्लैट, कार, एफडी के तोहफे देकर हमेशा चर्चा में रहता है। इस समूह के घनश्याम ढोलकिया बुधवार को इंदौर आए। उन्होंने मीडिया से भी चर्चा की। ढोलकिया ने कहा कि उनके पिता ने सिखाया है कि विश्वास और मेहनत से ही व्यापार की सफलता का मूलमंत्र है। इसे लगातार बरकरार खना पड़ता है।

उन्होंने देश के हीरा मार्केट को लेकर कहा कि इंडिया में इस मार्केट में ग्रोथ है, जबकि चायना और अमेरिका में हीरा उद्योग मंदा पड़ा है। हमारे देश के सिर्फ 3 प्रतिशत लोग ही आभूषणों में हीरे का उपयोग करते है।

97 प्रतिशत लोगों के पास लोगों को हम जोड़ना चाहते है। ढोलकिया ने कहा कि अभी देश में 10 से 15 प्रतिशत महिलाएं नौकरी पेशा या उद्यमी है। जब यह आंकड़ा 60 से 70 प्रतिशत तक हो जाएगा तो देश में हीरे की तंगी हो जाएगी,क्योकि महिलाएं हीरे को बहुत पसंद करती है। तब देश में डायमंड की डिमांड इतनी बढ़ेगी कि देश में तैयार होने वाले हीरों की खपत देश में हो जाएगी। उन्होंने कहा कि देश में हीरे की खदानें कम है।

खदानें मिलने में सात-आठ साल लग जाते है। यदि विश्व में दस डायमंड निकलता है तो उसमें से 9 की मैन्यूफेक्चरिंग हमारे देश में होती है। 90 प्रतिशत हीरा गुजरात में बनता है,क्योकि वहां दक्ष कर्मचारी है। इस उद्योग अच्छा रोजगार भी दे रहा है। अब नए लोग भी इस इंडस्ट्री में आ रहे है। सालभर का प्रशिक्षण लेकर कोई भी इस काम में दक्ष हो सकता है।

Related posts

दिल्ली आंदोलन अपडेट: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश, दीपके-सौरव-आशुतोष रिहा

Jansamvad Express Digital

चारधाम की तीर्थयात्रा कर लौटे यात्री, ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत।

माहेश्वरी समाज बदनावर द्वारा फाग उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया,साथ ही महिला दिवस पर सभी महिलाओ का सम्मान किया

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page