Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागराजनीति

बडनगर में राजपूत और ब्राहमण दावेदारों के बीच पार्टी का पेच

भुट्टे लड्डू के नाम से प्रसिद्ध बडनगर विधानसभा में अभी भी भाजपा के दावेदारों के नामो में खीचतान नजर आ रही है | भाजपा की पैनल में जरुर दो नाम गए है और दोनों ही नाम ब्राहमण समाज के दावेदारों के माने जा रहे है लेकिन राजपूत बाहुल्य होने के चलते बडनगर में राजपूत दावेदारों की भी कमी नहीं है अगर भाजपा राजपूत  को मौका देती तो सबसे प्रबल नाम राजपाल सिंह राठौड़ ग्राम अमला का माना जा रहा जो  प्रधानमंत्री सलाहकार समिति के सदस्य है |

हालाकि इस बाद की उम्मीद कम है की भाजपा पिछली बार की तरह की गलती दोबारा करे अबकी

बार पार्टी दोबारा कोई गलती नहीं करना चाहिए पैनल में तय  हुए नाम काटना भी मुश्किल है क्यों की  पार्टी जिले में किसी एक ही  विधानसभा में राजपूत को टिकट देगी और नागदा खाचरोद से राजपूत प्रत्याशी होने की सम्भावना अधिक मानी जा रही है , और अगर बडनगर में भी भाजपा राजपूत प्रत्याशी पर विचार करती है तो तीन  नाम होंगे राजपाल सिंह , भोम सिंह रुपाहेडा  कुलदीप बना  वही पिछड़ा की बात की जाये तो शांतिलाल धबाई पूर्व विधायक का नाम आ रहा है यह हमारे विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है टिकट किसे भी मिले बडनगर का विकास होना चाहिए अगर बात करें कांग्रेस की तो कांग्रेस में उम्मीदवार तो कई लेकिन इस बार किसे मौका देती है यह तो आने वाला समय बताएगा लेकिन लगभग यह माना जा रहा है कि कांग्रेस से मुरली मोरवाल की टिकट पक्की है विशेष सूत्रों के हवाले से खबर है लेकिन और भी कई  नाम सामने आए जैसे होशियार सिंह राजावत , मोहन सिंह पलदुना ,राजेंद्र सोलंकी प्रोफेसर प्रेमचंद द्वितीय, वीरेंद्र सिंह सिसोदिया ,महेश पटेल ,बालूसिंह मौला खेड़ी जैसे नाम भी अपनी दावेदारी कर  रहे अब किस्मत किसके साथ चलती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा

Related posts

मप्र युवा कांग्रेस सोशल मीडिया कार्यकारिणी की बैठक एवं एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ

Jansamvad Express Digital

मुख्य सचिव ने नई दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा

Jansamvad Express Digital

शिवराज मंत्री मंडल में तीन और मंत्री शामिल , बिसेन शुक्ला और लोधी बने मंत्री

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page