भौरासा ! (निप्र) पिछले दिनों नगर पंचायत भौरासा के निर्वाचित अध्यक्ष संजय जोशी को भाजपा ने पार्टी से निष्काशित कर दिया गया था विशेष जनसंपर्क अभियान 30 मई से 30 जून तक व्यवसायिक वर्ग एवं नवमतदाता सम्मेलन चल रहा है जिसके तहत् आज सोनकच्छ में भी एक कार्यक्रम हुआ जिसके मुख्य अतिथि देवास शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी व भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, विधानसभा पर्यवेक्षक सत्येन्द्र यादव,अजय सिंह बघेल, तेज़ सिंह बघेल, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री महेश पाटीदार, मंडल के प्रभारी पंकज वर्मा, जिला उपाध्यक्ष निरंजन सिंह सेंगर, भौरासा नगर पंचायत उपाध्यक्ष जय सिंह राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष आराम सिंह ठाकुर रहे कार्यक्रम में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई साथ ही लाडली बहना के प्रमाण पत्र वितरित किए कार्यक्रम में मंच से सोनकच्छ नगर मंडल अध्यक्ष ने कहा भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल की आदेशानुसार में भौरासा नगर पंचायत के अध्यक्ष संजय जोशी का निष्कासन समाप्त हुआ अब संजय जोशी जी पार्टी के लिए कार्य करेंगे सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी व भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने दुपट्टा पहनाया निष्कासन समाप्त होते ही जय जय सियाराम के नारे भी लगे इस पर पर मोर्चा मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण,सरपंच सहित पधाधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र मेहता ने किया व आभार मंडल महामंत्री संजय यादव ने किया


