Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

माफी मांगने को तैयार नहीं अशनीर ग्रोवर, कैलाश विजयवर्गीय ने ट्विटर पर लिखा-अव्वल आना विकृत मानसिकता के लोगों को चुभ रही

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को स्वच्छता में मिले नंबर वन के अवॉर्ड पर अशनीर ग्रोवर के बयान पर कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर निशाना साधा है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा इंदौर लगातार स्वच्छ सर्वेक्षण में अव्वल आ रहा है, यही बात विकृत मानसिकता के लोगों को चुभ रही है।

कैलाश विजयवर्गीय ट्विटर पर लिखा- इंदौर लगातार स्वच्छ सर्वेक्षण में अव्वल आ रहा है यही बात विकृत मानसिकता के लोगों को चुभ रही है। उन्होंने आगे लिखा लेकिन मैं उनसे कहना चाहता हूं कि इंदौर ने स्वच्छता का जो आदर्श प्रस्तुत किया है उसके प्रशासक भारत में ही नहीं विदेश के भी अनेक शहर और उनके प्रशासन भी है, तभी तो वे समय समय पर यहां आकर इंदौर मॉडल को जानते और समझते हैं। फिर अपने शहर जाकर हमारा उदाहरण देते है और हमारे मॉडल को अपनाते हैं।

बता दें कि अशनीर ग्रोवर ने इंदौर को स्वच्छता में मिले नंबर वन के अवॉर्ड पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा कि इंदौर ने स्वच्छता सर्वे खरीद साफ सफाई में सिर्फ सड़कों से रैपर उठाना ही नहीं होता, मलबे को भी गिनते हैं। वहीं उनके इस विवादित बयान को लेकर ग्रोवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।

अशनीर ग्रोवर ने भी ट्वीट कर अपना सन्देश दिया
इंदौर की स्वच्छता को लेकर दिए गए बयान पर भारत के पूर्व सह फाउंडर अशनीर ग्रोवर ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा एफआईआर कर लो, केस कर लो पर माफी नहीं मांगूंगा। कोई फर्क नहीं पड़ता। अशनीर ग्रोवर ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था की इंदौर ने स्वच्छता सर्वे को खरीदा है। चॉकलेट के रैपर उठाना स्वच्छता नहीं है। अब इसी को लेकर उन्होंने ट्वीट किया है कि मुझे इस तरह धमकाया नहीं जा सकता। ना किसी राजनेता से न किसी और से।

उन्होंने कहा कि हंसी मजाक के दौरान दिए गए बयान पर अनावश्यक राजनीति हो रही है। ये भले ही इलेक्शन का साल हो लेकिन इंदौर की जनता समझदार है। जितनी बार चाहूंगा उतनी बार इंदौर आऊंगा इंदौर की मेहमान नवाजी पर मुझे भरोसा है।

Related posts

उज्जैन RTO चौराहा कोठी रोड: मोड़ पर एक कार बेकाबू होकर नाले में जा गिरी

स्कूली किताबों की छपाई पर बवाल! 40% कमीशन का आरोप, भाजपा ने किया खारिज

पंजाब को छोड़ देश भर में आज किसानो का ट्रेक्टर मार्च : MSP सहित 13 मांगों को लेकर किसान एकजुट

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page