Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

विधायक ,पूर्व विधायक , पूर्व सांसदों को लेकर तैयार हुई प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारणी : कार्यकर्ताओ को नहीं मिला प्रदेश टीम में अवसर

भोपाल | मध्यप्रदेश कांग्रेस की कार्यकारणी घोषित हो गई है , प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की टीम में कद्दावरो को अवसर मिल  है , करीब 177 नामो की लिस्ट में अधिकांश या तो विधायक है या पूर्व विधायक है , या फिर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके है या फिर पूर्व सांसद रहे है | जमीन पर काम करने वाले कार्यकर्ताओ को प्रदेश की कार्यकारणी की सूचि में नजर अंदाज किया गया है, प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी की गई इस सूचि को देख कर तो ऐसा ही लगता है |

प्रमोद टंडन ने लिखा पत्र दिया इस्तीफा

उधर, टीम पटवारी घोषित होने के बाद इंदौर से कांग्रेस नेता प्रमोद टंडन ने फिर बागी तेवर दिखाए हैं। उन्होंने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को लेटर लिखा, ‘नव गठित मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में मुझे आपने विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में जवाबदारी दी है। इसे मैं आभार के साथ अस्वीकार करता हूं। मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी अपना इस्तीफा देता हूं। स्वास्थ्य को मैं अपनी भूमिका का निर्धारण बाद में करूंगा।’

बता दें, प्रमोद टंडन सिंधिया के साथ बीजेपी में शामिल हो गए थे। विधानसभा चुनाव के समय वे दोबारा कांग्रेस में शामिल हो गए थे। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रमोद टंडन के वार्ड में भी चुनाव हार गई थी।

MPPC डिस्ट्रिक इंचार्ज ग्रुप में कार्यकर्ताओ ने किया विरोध

कांग्रेस के सोशल मीडिया पर बनाए गए व्हाट्सअप ग्रुप में अब लिस्ट का विरोध होने लगा है प्रदेश कांग्रेस के द्वारा MPPC डिस्ट्रिक इंचार्ज के नाम से एक व्हास्ट्स अप ग्रुप बनाया गया है जिसमे जिले के इंचार्ज बनाए गए पार्टी के लोग शामिल है इसी ग्रुप में एक कार्यकर्त्ता ने अपनी नाराजगी दर्ज करते हुए कांग्रेस द्वारा जारी लिस्ट को कांग्रेस की अन्तिम क्रिया बता दी |

पोस्ट करने वाले नेता ने लिखा ” लीजिये बहुत ही शानदार नियुक्तिया अन्तिक क्रिया की त्यारिके साथ , कार्यकर्ताओ की नहीं जरूरत केवल विधायक सांसद ही पार्टी चलाएँगे वही चुनाव भी लड़ेंगे वही संगठन भी चलाएँगे “

पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव ने पोस्ट वायरल कर लिखा आपका मत क्या

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की  टीम में जब विधायक पूर्व विधायक सांसद के नाम शामिल किये गए तो कांग्रेस नेताओ में विरोध भी देखने को मिलने लगा MPPC डिस्ट्रिक ग्रुप में किये गई पोस्ट को ही कांग्रेस के एक अन्य कांग्रेस नेता पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव मकसूद अली ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नियुक्ती पर नाराजगी दर्ज की उन्होंने सोशल मीडिया पर एक स्क्रीन शार्ट वायरल किया जो की कांग्रेस के व्हाट्स अप ग्रुप का हिस्सा है , और उक्त स्क्रीन शोर्ट को वायरल कर लिखा आपका मत क्या  है |

 

लिस्ट में इंदौर के इन नेताओं को जगह

लिस्ट में जनरल सेक्रेटरी में इंदौर शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, रघु परमार, अभय दुबे (वर्तमान में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता) और डॉ. संजय कामले (वर्तमान में पीसीसी के बूथ कमेटी के प्रभारी) को जगह दी गई है। वहीं, महू से मृणाल पंत को जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है। कार्यकारी सदस्यों में इंदौर से सत्यनारायण पटेल (वर्तमान में राष्ट्रीय सचिव) को जगह दी गई है।

इधर, स्पेशल इंवाइटी में अश्विन जोशी, अर्चना जायसवाल और प्रमोद टंडन को शामिल किया गया है। इस टीम में वे नेता होते हैं, जिन्हें पीसीसी द्वारा मीटिंग में आने का आमंत्रण दिया जाता है। यह सूची के लोग हर मीटिंग में शामिल नहीं हो सकते।

कमलनाथ, दिग्विजय कार्यकारी सदस्यों में शामिल

16 कार्यकारी सदस्यों में सीनियर नेताओं को जगह दी गई है। इस टीम में पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, पूर्व मंत्री ओमकार मरकाम, पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, पूर्व विधायक निलांशु चतुर्वेदी, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी, मनोज चौहान और भूपेंद्र मरावी शामिल हैं।

जीतू पटवारी के 10 माह के कार्यकाल के बाद 177 की टीम

मध्यप्रदेश कांग्रेस की 177 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के करीब 10 महीने बाद घोषित जीतू पटवारी की इस टीम में 17 उपाध्यक्ष, 71 महासचिव, 16 कार्यकारिणी सदस्य, 33 स्थाई आमंत्रित सदस्य और 40 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं।

खास बात ये है कि पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव और विवेक तन्खा जैसे सीनियर लीडर्स को कार्यकारी सदस्य बनाया गया है। जीतू पटवारी के टीम में दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। लेकिन कार्यकारिणी में कमलनाथ के बेटे और पूर्व सांसद नकुलनाथ का नाम नहीं है।

 

Related posts

इंदौर खजराना गणेश और उज्जैन के कृष्ण मंदिर में ठण्ड के चलते भगवान् को पहनाए गर्म कपडे , सिगड़ी भी लगाईं

चार बीघा जमीन को राजस्व विभाग की टीम द्वारा अतिक्रमण मुक्त करवाया

सिग्नल तोड़ भाग रहे कार चालक को रोका तो पुलिस कर्मी को टक्कर मार दी , पुलिस जवान टक्कर लगते ही कार के बोनट पर बैठा

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page