Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

संजीव सचदेवा एमपी हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बने :जस्टिस विवेक कुमार सिंह की भी नियुक्ति, हाईकोर्ट में अब 34 हुई जजों की संख्या

इंदौर || जस्टिस संजीव सचदेवा को 24 मई 2025 को एक्टिंग चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया था। वे तत्कालीन चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत के रिटायरमेंट के बाद से चीफ जस्टिस का दायित्व संभाल रहे हैं। इससे पहले भी वे 9 जुलाई 2024 से 24 सितंबर 2024 तक प्रदेश के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का दायित्व संभाल चुके हैं।

30 मई 2024 को जस्टिस संजीव सचदेवा का दिल्ली हाईकोर्ट से मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में ट्रांसफर हुआ था।इसके साथ ही केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश हाइकोर्ट को एक और जज दिया है। जस्टिस विवेक कुमार सिंह की मध्यप्रदेश में नियुक्ति की गई है। वे अभी मद्रास हाईकोर्ट में हैं, जिनका ट्रांसफर जबलपुर किया गया है। अब मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 34 हो गई हैं।
बता दें कि मप्र हाईकोर्ट में जजों के कुल 53 पद स्वीकृत हैं। अभी भी 29 जजों की हाईकोर्ट में कमी है।

राजधानी  भोपाल में राज्यपाल दिलाएंगे शपथ

जानकारी के मुताबिक जस्टिस सचदेवा को भोपाल में राज्यपाल शपथ दिलाएंगे। हालांकि, इसकी डेट अभी फाइनल होना बाकी है। जबकि जस्टिस विवेक कुमार सिंह को जबलपुर में ही जस्टिस सचदेवा शपथ दिलाएंगे।पूर्व चीफ जस्टिस ने कॉलेजियम सिस्टम पर उठाए सवाल, कहा- दलित, आदिवासी, पिछड़ा 90% से ऊपर, फिर भी एससी-एसटी से कोई हाईकोर्ट जज नहीं बना

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत ने कॉलेजियम सिस्टम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा- राज्य सरकार के डाटा के अनुसार प्रदेश में एसटी-एससी और बैकवर्ड क्लास 90 प्रतिशत से ऊपर हैं। लेकिन, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में आज तक एसटी-एससी का एक भी जज न तो सर्विस से आया और न ही एडवोकेट जज बना। यह कॉलेजियम सिस्टम की बेईमानी है।

Related posts

यमन में भड़का युद्ध: सऊदी अरब ने हूतियों के कब्जे वाले मोखा हवाई अड्डे पर किए भीषण हवाई हमले

Jansamvad Express Digital

टनल में अब भी फंसे मजदुर , आज अमेरिकन आर्गन मशीन से की जाएगी खुदाई

Jansamvad Express Digital

आज ग्वालियर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,उज्जैन के विक्रम उध्योग्पुरी का करेंगे वर्चुअल लोकार्पण

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page