Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsइंदौर संभागधारमध्यप्रदेशराज्य

सामाजिक सरोकार के लिए देशभर में प्रचलित संस्था दानपात्र के यूट्यूब पर हुए 6 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स, 10 करोड़ लोगों ने कार्य को सराहा।

रिपोर्ट:- सचित बाहेती

बदनावर। नेकी और भलाई के लिए जानी जाने वाली संस्था ‘दानपात्र’ फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्य को सोशल मीडिया के माध्यम से आज लाखों करोड़ों लोगों द्वारा देखा और सराहा जा रहा है सोशल मीडिया पर दानपात्र फाउंडेशन के वीडियोस लगातार वायरल हो रहे है।

संस्था का फेसबुक और इंस्ट्राग्राम पर ब्लू टिक वेरीफाइड पेज के साथ साथ कई पेजेज बने हुए है जिस पर लाखों की संख्या में फॉलोवर्स है और करोड़ो लोगों द्वारा दानपात्र के वीडियोस को रोज सराहा जाता है। इंस्टाग्राम पर दानपात्र का ब्लू टिक वेरीफाइड पेज है जिस पर लगभग डेढ लाख फॉलोवर्स है और मिलियंस में वीडियो पर व्यूज आते है और लोगों द्वारा सराहा जाता है। संस्था दानपात्र का यूट्यूब पर ‘दानपात्र’ नाम से चैनल बना हुआ है जिस पर हाल ही में 6 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हुए है और यूट्यूब चैनल को 10 करोड़ से ज्यादा लोगों द्वारा देखा और सराहा गया है।

दानपात्र के वेडियोस को देख लोग लगातार अच्छा काम करने के लिए प्रेरित हो रहे है हजारों की संख्या में लोग वालंटर्स के रूप में जुड़कर इस नेक काम के लिए आगे आ रहे है तो कई अपने शहर में इसकी शुरुवात कर इस नेक कार्य को बढ़ावा दे रहे है और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे है।

संस्था ‘दानपात्र’ एक ऑनलाइन निःशुल्क ऐप के माध्यम से कार्य करती है जिसकी मदद से घरों में उपयोग में न आ रहे सामान जैसे कपड़े, खिलौने, किताबें, जूते, बर्तन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, फर्नीचर एवं अन्य सामान कलेक्ट कर उपयोग लायक बना जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया जाता है। पिछले 5 वर्षों में दानपात्र के माध्यम से लगभग 35 लाख से ज्यादा जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंचाई जा चुकी है। देश भर में कार्य कर रही संस्था ‘दानपात्र ‘से 35 हजार से ज्यादा वालंटियर्स जुड़े हुए हैं जो अपना समय देकर सहयोग करते है संस्था ‘दानपात्र’ द्वारा अलग अलग शहरों में सेंटर बनाएं गए हैं जहां आकर कोई भी ऐप में रिक्वेस्ट डालकर सामान डोनेट कर सकता है। हाल ही में टीम द्वारा मिशन
“मदद हर गांव तक ” के द्वारा गंधवानी के आसपास के लगभग 25 गावों के 51 हजार जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई गई , संस्था द्वारा गावों में रहने वाले गरीब तबके के लोगों तक मदद पहुंचाने और देशभर के गांवों को गरीब मुक्त बनाने के लिए इस मिशन की शुरुआत की गई ।

Related posts

खाते का डिबीटी करवाने के लिए परेशान हो रही मामा की लाडली बहने, डाक घर वाले कहते हैं कि गांव में जाकर डीबीटी कराओ यहा नहीं होगा

केजरीवाल के बाद AAP सरकार में मंत्री आतिशी के घर पहुची दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम

इजराइल और हमास जंग का आज 35वां दिन, WHO ने कहा गाजा में फेल सकती है गंभीर बीमारी

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page