Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन RTO चौराहा कोठी रोड: मोड़ पर एक कार बेकाबू होकर नाले में जा गिरी

उज्जैन ||  उज्जैन-देवास रोड पर गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। लोटस इलेक्ट्रॉनिक के सामने कोठी रोड मोड़ पर एक कार बेकाबू होकर नाले में जा गिरी। बताया गया कि मोड़ लेते समय वाहन का संतुलन बिगड़ने से कार का एक हिस्सा नाले में फंस गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार नाले में आंशिक रूप से लटकी हुई थी। सूचना मिलते ही माधवनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने कार चला रहे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त कार का रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी 13 सीसी 1745 है। कार एक युवक चला रहा था, जिसे पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला। माधवनगर थाना पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में तेज रफ्तार या मोड़ पर नियंत्रण खोना हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Related posts

NEET UG में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई,याचिकाकर्ताओं ने एग्जाम में गड़बड़ियों की जांच ED को सौंपने की मांग की

पटना रेलवे स्टेशन पर लगी टीवी स्‍क्रीन पर चली पॉर्न फिल्म क्लिप,केस दर्ज

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी समारोह में कही बड़े-बड़े खिलाडी होगे शामिल

Leave a Comment