Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsउज्जैन संभागमंदसौरमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

उत्तरी से आ रही हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी

मंदसौर | उत्तरी से आ रही हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। तापमान में 2-3 डिग्री तक की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम जानकारों के अनुसार अगले दो-तीन दिन ठंड का दौर बना रहेगा। इसके बाद एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है। इससे एक बार फिर मौसम में बदलाव आएगा।

हालांकि इसका ज्यादा असर पूर्वी क्षेत्र में रहेगा। पश्चिमी क्षेत्र में बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया, अभी प्रदेश में उत्तरी हवाएं चल रही हैं। इससे दिन में हल्के बादल और ठंडक है। रात का तापमान भी 2 से 3 डिग्री तक लुढ़क गया है। अगले 24 घंटे में रात के तापमान में और गिरावट रहेगी।

वहीं, साइकोनिक सकुर्लेशन सिस्टम की वजह से दो दिन बाद 11 फरवरी से प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दिन जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में कुछ हिस्से में बूंदाबांदी होने का अनुमान है।

Related posts

कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मुंह बोली बहन ने ली भाजपा की सदस्यता।

Jansamvad Express Digital

हज-2026 के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश और अपडेट

वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज  मुजफ्फरपुर से शुरू किया चुनाव अभियान

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment