Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

कुलपति निवास को बनाया जाएगा मुख्यमंत्री आवास , कुलपति को मिलेगा कुलसचिव बंगला

उज्जैन | मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का गृह नगर उज्जैन होने के चलते अब मुख्यमंत्री का रुझान उज्जैन की और ज्यादा हो गया है , यही कारण है की मुख्यमंत्री का आवास और कार्यलय भी अब उज्जैन में बन रहा है |  विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति बंगले को अब सीएम हाउस के रूप में संवारा जाएगा। सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने बंगले का मौका मुआयना करने के बाद यह निर्णय लिया है। वहीं कोठी रोड पर स्थित कुलसचिव बंगले में कुलपति शिफ्ट होंगे। हालांकि पहले कुलसचिव बंगले का चयन सीएम हाउस के लिए किया था। यहां पर रिनोवेशन का काम भी पूरा हो गया था, लेकिन सीएम के साथ सुरक्षा, स्टॉफ, वाहनों के काफिले को देखते हुए कुलपति वाले बंगले का चयन किया है।

दस दिन पहले विक्रम विश्वविद्यालय के मुख्य प्रशासनिक भवन के पास ही कोठी रोड पर कलेक्टर बंगले के सामने कुलसचिव बंगले को सीएम हाउस बनाने के लिए बंगले को सजाने-संवारने का काम शुरू हो गया था। उज्जैन प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव अपने ऑफिस कार्य के साथ विश्राम भी कर सकें। पूरी तैयारी होने के बाद अब सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने विक्रमादित्य शोधपीठ के सामने स्थित कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडे के बंगले का चयन सीएम हाउस के लिए किया है।

कारण है कि कुलपति का बंगला काफी बड़ा होने के साथ ही आस-पास की जगह का उपयोग करते हुए सुरक्षा की दृष्टि से उचित है। कारण है कि सीएम डॉ. मोहन यादव को जेड प्लस की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। वहीं सीएम के साथ सुरक्षा व अन्य अधिकारियों का स्टॉफ और वाहनों का काफिला साथ रहता है। कुलपति बंगले में सुरक्षा की दृष्टि से सब कुछ उपयुक्त है। सोमवार को कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडे का सामान कुलसचिव बंगले में शिफ्ट होने लगा है। करीब 15 दिन में बंगले का नया रिनोवेशन किया जाएगा।

7 बेडरूम, बड़ा लॉन, सुरक्षा के लिए चार दीवारी

कुलपति बंगले में नीचे और दूसरी मंजिल पर सात बेडरूम है। हॉल, बैठक कक्ष, किचन और बंगले के आगे और पीछे बगीचा और बड़ा लॉन है। वहीं, बंगले के पीछे स्टॉफ क्वार्टर भी है। इन क्वार्टर का उपयोग भी सीएम स्टॉफ के सदस्यों के लिए हो सकेगा। हालांकि अब सीएम हाउस के लिए बेडरूम, बैठक कक्ष, डायनिंग एरिया, किचन को परिवर्तित किया जाएगा।

Related posts

सिंहस्थ-2028: अंडरपास, चौड़ीकरण और ब्रिज पर प्रशासन सख्त, समय पर काम पूरा करने के निर्देश

इंदौर का बेलेश्वर महादेव मंदिर बावड़ी हादसा मामले में दायर जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने दिया फैसला

दिल्ली की गर्मी में भी ठंडक का एहसास देती है ये ऑटो रिक्शा , चालक की पहल लोगो को कर रही आकर्षित

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page