Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

केंद्र से लालू पर CBI केस की मंजूरी: लैंड फॉर जॉब मामले में केन्द्र सरकार ने मुकदमा चलाने की दी इजाजत

नई दिल्ली |  केन्द्र सरकार ने CBI को बिहार के पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। CBI ने यह जानकारी राउज एवेन्यू कोर्ट को दी है। इससे पहले 18 सितंबर को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने जमीन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और अन्य आरोपियों को समन जारी किया था। पहली बार कोर्ट ने इस मामले में लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप, अखिलेश्वर सिंह और उनकी पत्नी किरण देवी को भी समन भेजा है।

कोर्ट ने यह भी कहा है कि ‘तेजप्रताप यादव की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता। वह एके इंफोसिस लिमिटेड के निदेशक भी थे।’प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 6 अगस्त को 11 आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया था। इनमें से 4 की मौत हो चुकी है। इसमें लल्लन चौधरी, हजारी राय, धर्मेंद्र कुमार, अखिलेश्वर सिंह, रविंदर कुमार, स्व. लाल बाबू राय, सोनमतिया देवी, स्व. किशुन देव राय और संजय राय शामिल हैं।

लल्लन चौधरी की पत्नी ने पति की मृत्यु से जुड़ी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी कोर्ट में प्रस्तुत की है। कोर्ट ने मृत्यु प्रमाण पत्र दाखिल करने का आदेश दिया था।इस मामले में अब 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई होगी। सभी को कोर्ट में पेश होना होगा।

Related posts

कैम्ब्रिज में अपने उद्बोधन के माध्यम से की राहुल ने मन की बात -कहा मेरे फोन को टेप किया जाता मुझ पर कई आपराधिक मामले किये दर्ज

Jansamvad Express Digital

झारखण्ड में भाजपा से JMM में शामिल पूर्व विधायक : कई नेता भी छोड़ चुके पार्टी

Jansamvad Express Digital

प्रदीप मिश्रा ने धीरेंद्र शास्त्री पर कसा तंज कहा भविष्य बनाने वाले को माने , साधारण इंसान नही, मैं भविष्यवाणी भी नहीं करता और पर्चे भी नहीं लिखता

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment