Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयभोपालभोपाल संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर- सर्वाधिक प्रतिष्ठित संगीत महोत्सव “तानसेन समारोह” की तैयारियाँ शुरू

भोपाल || संगीतधानी ग्वालियर में भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित संगीत महोत्सव “तानसेन समारोह” के आयोजन की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। राज्य शासन के संस्कृति विभाग द्वारा 101वे “तानसेन समारोह” के आयोजन के लिये संभाग आयुक्त  मनोज खत्री की अध्यक्षता में स्थानीय समिति का गठन कर दिया गया है। स्थानीय समिति की बैठक कल 4 नवम्बर को बुलाई गई है। इस दिन यह बैठक अपरान्ह 2.30 बजे संभाग आयुक्त कार्यालय के सभागार में होगी। राज्य शासन के संस्कृति विभाग से संबद्ध उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी व मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आगामी दिसम्बर माह में संगीत की नगरी ग्वालियर में “तानसेन समारोह” प्रस्तावित है।

Related posts

लोकसभा में आज से पहले सत्र की शूरुवात हुई , प्रोटेम स्पीकर ने शपथ ली , नव निर्वाचित सांसद लेंगे शपथ

जगोटी के भगवतीदास बैरागी का सम्मान, कलेक्टर ने प्रदान किया प्रशस्ति पत्र

Jansamvad Express Digital

समस्त प्रकार के अवकाश प्रतिबंधित किये गये

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment