Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

चोबीस खम्बा माता मंदिर पर हुई अष्टमी पूजा ,27 किलोमीटर की यात्रा 40 मंदिरों में पूजन

उज्जैन | चैत्र नवरात्र की महा अष्टमी पर मंगलवार को नगर पूजा का आयोजन किया गया। धार्मिक मान्यता अनुसार श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी की और से 24 खंबा स्थित माता महामाया और महालाया को मदिरा का भोग लगाकर अखाड़ा के महामंडलेश्वर, संत, महंत सहित अन्य अखाड़ो के साधु संत और भक्तों ने पूजन किया।

शारदीय नवरात्र में प्रति वर्ष कलेक्टर माता को मदिरा का भोग लगाते है। कोरोना काल महामारी के दौरान शुरू चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज ने मदिरा चढ़ाकर प्रकोप से मुक्ति के लिए माता मंदिर में प्रार्थना की थी, तभी से चैत्र की नवरात्र में भी यह परम्परा का निर्वहन किया जाता है। इसी क्रम में मंगलवार सुबह 24 खंबा माता मंदिर के महामाया और महालाया माता मंदिरों से नगर पूजा प्रारंभ हुई। दोनों मंदिर में संतो ने पूजन कर माता को मदिरा अर्पित की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे। पूजन के बाद यात्रा प्रारम्भ हुई इस बार यात्रा की अगवानी निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर साध्वी मंदाकिनी पूरी ने की।

27 किलोमीटर की यात्रा 40 मंदिरों में पूजन-
चौबीस खंबा मंदिर में माता महालाया और महामाया का पूजन सम्पन्न होने के बाद यात्रा अन्य मंदिरों में पूजन के लिए निकली। ढोल बेंड के साथ निकले संत महंत श्रद्धालु 12 घंटे तक 27 किलोमीटर के दायरे में आने वाले चामुंडा माता, भूखी माता, काल भैरव, चंडमुंड नाशिनी सहित 40 देवी, भैरव व हनुमान मंदिरों में पूजा करेंगे। माताजी और भैरवजी को मदिरा का भोग लगाया जाएगा। वहीं हनुमान मंदिरों में ध्वजा अर्पित की जाएगी।

Related posts

होटल में श्रद्धालु के साथ लूट करने वाले बदमाश लगे पुलिस के हाथ , घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुची पुलिस

कांग्रेस राज्यसभा सांसद धीरज साहू ने छापेमारी मामले दी अपनी सफाई , कहा ये पैसा पार्टी या उनका नही उनके परिवार की फर्म का है

Jansamvad Express Digital

श्री महाकाल महालोक के द्वितीय फेज के अन्तर्गत निर्मित कार्यों का लोकार्पण किया

Leave a Comment