Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

फिर उठी रावण दहन की मांग: अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने की बैठक

रावण दहन को रोकने की मांग को लेकर अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न।

उज्जैन – अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज और श्री परशुराम पारमार्थिक सेवा न्यास की संयुक्त बैठक चाणक्यपुरी स्थित श्री परशुराम मंदिर पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महेश पुजारी ने की।बैठक में परशुराम पारमार्थिक सेवा न्यास ओर युवा ब्राह्मण समाज द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई ,ट्रस्ट द्वारा शीघ्र ही ब्राह्मण बालकों के लिए वैदिक गुरुकुल शुरू किया जाएगा जिसमें उन्हें वैदिक शिक्षा के साथ टेक्निकल और वर्तमान में प्रचलित शिक्षा भी दी जाएगी। साथ ही श्री परशुराम मंदिर के निर्माण कार्य में गति के साथ ट्रस्ट के नए कार्यों को ज्यादा गति और ऊर्जा के साथ करने का संकल्प लिया। यह बताते हुए युवा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष अर्पित पुजारी ने बताया कि बैठक में मुख्य प्रस्ताव रावण दहन को रोकने का रहा, जिसे उपस्थित सभी ब्राह्मणों ने एक आवाज ओर मत से पारित किया क्योंकि रावण दहन के नाम से जो ब्राह्मणों का अपमान किया जा रहा है वह उचित नहीं हैं रावण दहन पूर्ण रूप से बंद होना चाहिए। आगामी समय में शीघ्र ही रावण दहन इसे रोकने की कार्य योजना के अंतर्गत नगर में सभी रावण दहन समितियों को पत्र लिखकर इसे रोकने का अनुरोध किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर विरोध प्रदर्शन ओर आंदोलन भी किए जा सकते हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री भगवान शर्मा,राम पुजारी, रूपेश मेहता,राकेश जोशी,सुरेश शर्मा, श्रीवर्धन शास्त्री,धनीराम तिवारी,महेंद्र सिंह बेस, रमेश वाधवानी,अमन त्रिवेदी जितेंद्र मेहता, किशन पांडे, राम शर्मा, आशीष ठक्कर ,संदीप आचार्य ,राहुल जोशी, सुधीर दुबे, शैलेंद्र नागर,अश्विन मेहता, नीरज दुबे, योगेश चंद्र पंड्या, शुभम त्रिवेदी, अमन त्रिवेदी, बिट्टू गोस्वामी, अनिल मिश्रा, नरेंद्र मेहता, चेतन बैरागी, कुलदीप व्यास, मनोज व्यास, हरिओम शर्मा, संदीप आचार्य, अरुण शर्मा, हिमांशु शर्मा, संजू शर्मा ,गिरिराज शर्मा ,भोजराज शर्मा, , प्रमोद शर्मा, राम शर्मा, यश शर्मा ,अनिल मिश्रा, शांतिलाल व्यास ,नरेंद्र मेहता, आशीष शर्मा, दिनेश शर्मा, चेतन बैरागी, राज भट्ट, कृष्णा पांडे, राहुल शर्मा ,राजेश शर्मा, ओम जोशी, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related posts

युवा कांग्रेस ने भिंड MLA का पुतला जलाया:-पटवारी भर्ती परीक्षा घोटाले का आरोप, सरकार से जांच की मांग

मणिपुर में नई सरकार के गठन के बाद आज से विधानसभा सत्र शुरू

Jansamvad Express Digital

इंदौर निगम परिषद में भाजपा के शासन के 25 साल पूरे : आज मनाया जाएगा उत्साह सीएम होंगे ऑनलाइन शामिल

Leave a Comment