Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किये बाबा महाकालेश्वर के दर्शन

उज्जैन || श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के (चार बजे) होने वाली भस्म आरती में भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल हुए। उन्होंने करीब दो घंटे तक नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल का जाप किया और प्रातःकालीन आरती में सहभागिता कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ सुबह निर्धारित समय पर मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए और भस्म आरती की दिव्य व्यवस्था को श्रद्धा भाव से निहारा। आरती के बाद उन्होंने देहरी से दर्शन कर भगवान महाकाल को जल अर्पित किया।आरती के बाद मीडिया से चर्चा में धनखड़ ने कहा कि देश में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है और धार्मिक स्थलों पर बेहतर प्रबंधन व विकास कार्य प्रशंसनीय हैं। उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि यहां आकर मन को अद्भुत शांति का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि महाकाल के दरबार में आने से अहंकार, ईर्ष्या और प्रतिशोध जैसी भावनाओं का त्याग हो जाता है।

 

Related posts

राष्ट्रपति ने किया सफाई मित्रों का सम्मान; सिक्स लेन का भूमि पूजन भी किया,महाकाल दर्शन के पश्चात् होंगी इंदौर रवाना

Jansamvad Express Digital

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को मेरठ दौरे पर, 12,930 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन

Jansamvad Express Digital

किसान आन्दोलन को लेकर किसान नेता और सरकार के बीच चोथे दौर की बैठक हुई , सरकार ने 4 फसलो पर MSP की बात कही किसानो ने कहा सोच कर बताएँगे

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment