Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

संसद सत्र के 07 वे दिन अखिलेश यादव बोले 4 जून को सांप्रदायिक राजनीति का अंत हुआ

संसद सत्र का मंगलवार 2 जुलाई को 7वां दिन की कार्यवाही जारी है। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है। सबसे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोलने आए। उन्होंने कहा- 15 अगस्त 1947 को देश आजादी मिली थी, 4 जून को सांप्रदायिक राजनीति का अंत हुआ। देश के जागरूक मतदाताओं को धन्यवाद, जिन्होंने लोकतंत्र को एकतंत्र होने से बचाया।

अखिलेश बोले- हम बचपन से सुनते आए हैं- होइहि सोइ जो राम रचि राखा। अयोध्या की जीत ने इसे साबित कर दिया। जो कहते थे हम उनका लाए हैं, उन्होंने उन्हें हरा दिया। ये लोकतंत्र की असली जीत। हम यूपी में 80 की 80 सीटें भी जीत जाएं तो भी EVM के खिलाफ रहेंगे।

इससे पहले लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी के कल सदन में दिए गए भाषण के कई हिस्से हटा दिए गए हैं। हटाए गए हिस्सों में हिंदुओं और पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी, आरएसएस समेत अन्य पर कमेंट शामिल हैं।

Related posts

जम्मू कश्मीर और हरियाणा चुनाव की रूप रेखा बनेगी केरल में : RSS की तीन दिवसीय समन्वय बैठक में चुनाव पर चर्चा संभव

धार्मिक स्थलों एवं उनके आस-पास के कुएं-बावडियों की जांच करें: महापौर ,निगम आयुक्त को दिए जांच के निर्देश

Jansamvad Express Digital

शिलांग: अमित शाह आज करेंगे उत्तर पूर्वी परिषद (NEC) के 73वें पूर्ण सत्र की अध्यक्षता; ‘विजन-2047’ पर होगी चर्चा 

Leave a Comment